facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance AGM 2023: Jio प्लान से लेकर IPO तक….मुकेश अंबानी आज कर सकते हैं बड़े ऐलान

Advertisement

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

Last Updated- August 28, 2023 | 12:55 PM IST
Mukesh Ambani

एनर्जी से दूरसंचार सेक्टर में फैली अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) आज यानी 28 अगस्त को शेयरधारकों के साथ अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक (Reliance AGM) आयोजित करने के लिए तैयार है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services Stock) को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के बाद आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं वार्षिक आम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आयोजित की जाएगी।

आरआईएल ने इस महीने की शुरुआत में शेयर बाजारों को बताया था, “कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा जारी किए गए लागू सर्कुलर्स के अनुसार, कंपनी के सदस्यों की 46वीं वार्षिक आम बैठक (पोस्ट-आईपीओ) सोमवार यानी 28 अगस्त, 2023 को दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समेत अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिये आयोजित की जायेगी।”

Also Read: राजस्व बढ़ाने के लिए Wipro का BFSI पर जोर, कैपको, क्लाउड और AI पर दांव

Reliance AGM 2023 तिथि ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम सोमवार, 28 अगस्त 2023 को होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम 2023 का समय ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहले घोषणा की थी कि उसकी आगामी एजीएम 28 अगस्त को दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

Reliance AGM 2023 कहां देखें ?

आरआईएल की 46वीं एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी)/अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (ओएवीएम) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। निवेशक कंपनी द्वारा दिए गए लिंक https://jiomeet.jio.com/rilagm/ पर लॉग इन कर सकते हैं।

Also Read: Adani-Hindenburg मामले में सेबी की जांच के नतीजे: गंभीर आरोपों की आंच नहीं!

रिलायंस की एजीएम से क्या उम्मीद ?

विश्लेषकों के मुताबिक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद बाजार को रिलायंस रिटेल आईपीओ (Reliance Retail IPO) और रिलायंस जियो (Reliance Jio IPO) के आईपीओ को लेकर कुछ ठोस घोषणा की उम्मीद है।

इसके अलावा, रिलायंस एजीएम 2023 में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के बुनियादी सिद्धांतों के संबंध में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Also Read: पहली तिमाही के मिश्रित प्रदर्शन के बावजूद वित्त वर्ष में सीमेंट में रहेगी मजबूती

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement