facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Reliance AGM 2023: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नेटवर्थ 1.2 लाख करोड़ रुपये- अंबानी

Advertisement

अंबानी ने कहा, ‘‘JFSL सरल, ‘स्मार्ट’, सामान्य स्वास्थ्य बीमा पेश करने के लिए बीमा क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी।’’

Last Updated- August 28, 2023 | 6:15 PM IST
JFSL

Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सोमवार को कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) 1.2 लाख करोड़ रुपये के नेटवर्थ के साथ पूंजीकृत है। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया में सबसे अधिक पूंजी के साथ शुरुआत करने वाले वित्तीय सेवा मंचों में शामिल है।

कंपनी की वार्षिक आमसभा में अंबानी ने कहा कि JFSL उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए सर्वव्यापी पेशकश के साथ अपने भुगतान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, जिससे भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘JFSL उत्पाद न केवल उद्योग की मौजूदा कंपनियों को टक्कर देंगे, बल्कि ‘ब्लॉकचेन-आधारित मंच’ और CBDC जैसी खूबियों का भी इस्तेमाल करेंगे।’

Also read: Reliance AGM 2023: ईशा, आकाश और अनंत रिलायंस के बोर्ड मेें शामिल

अंबानी ने कहा, ‘‘JFSL सरल, ‘स्मार्ट’, सामान्य स्वास्थ्य बीमा पेश करने के लिए बीमा क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी।’’ उन्होंने कहा कि जियो और खुदरा की तरह, JFSL भी ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेगी। अंबानी ने कहा, ‘‘यह अत्यधिक पूंजी-गहन कारोबार है। रिलायंस ने शुरुआत में दुनिया के सबसे अधिक पूंजी वाले वित्तीय सेवा मंचों में से एक बनाने के लिए JFSL को 1,20,000 करोड़ रुपये के कुल नेटवर्थ के साथ पूंजीकृत किया है।’’

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 6:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement