facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance AGM 2024: रिलायंस रिटेल का तीन-चार साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य – ईशा अंबानी

Advertisement

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुदरा स्टोर की संख्या के मामले में रिलायंस रिटेल दुनिया की शीर्ष-पांच खुदरा विक्रेताओं में शामिल हो गई

Last Updated- August 29, 2024 | 7:20 PM IST
Isha Ambani, Rajiv Mehrishi appointed as directors on RIL's financial arm

Reliance AGM: देश की अग्रणी खुदरा विक्रेता रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने गुरुवार को कहा कि कंपनी अगले तीन से चार साल में अपने कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.06 लाख करोड़ रुपये का सकल राजस्व अर्जित किया जो उसके एक साल पहले की तुलना में 17.8 प्रतिशत अधिक है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई की निदेशक ईशा ने यहां वार्षिक आमसभा (AGM) को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी बनाई मजबूत बुनियाद के आधार पर मुझे विश्वास है कि हम अगले तीन-चार साल में अपने खुदरा कारोबार को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।”

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुदरा स्टोर की संख्या के मामले में रिलायंस रिटेल दुनिया की शीर्ष-पांच खुदरा विक्रेताओं में शामिल हो गई है। बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस रिटेल वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में से एक है जबकि राजस्व के मामले में शीर्ष 30 में से एक है।

मुकेश अंबानी ने कहा, “हमने इस साल 1,840 नए स्टोर खोले, जिससे हमारे स्टोर की कुल संख्या 18,836 हो गई। खुदरा कारोबार ने 100 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर 17,814 करोड़ रुपये जुटाए।”

इस मौके पर ईशा ने कहा कि रिलायंस रिटेल सबसे तेजी से बढ़ने वाले खुदरा विक्रेताओं में से एक के रूप में उभरा है, जो बाकी व्यापार की वृद्धि दर से 2.5 गुना अधिक है।

ईशा ने कहा, “हमारी वृद्धि छोटे शहरों पर हमारे फोकस से प्रेरित है, जहां हमारे दो-तिहाई से अधिक नए स्टोर खुल रहे हैं। इनमें से कई बाजारों में हम अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाले पहले आधुनिक खुदरा विक्रेता हैं।”

रिलायंस रिटेल कंज्यूमर ब्रांड्स के बारे में ईशा अंबानी ने कहा कि कंपनी देश भर में खपत को बढ़ावा देने के लिए किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा, “हमने कैम्पा, लोटस चॉकलेट्स और सोसियो जैसे कई लोकप्रिय ब्रांडों को फिर से पेश किया है। इन सभी ब्रांडों की शुरुआती सफलता हमें विश्वास दिलाती है कि हम सही रास्ते पर हैं।”

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 5:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement