facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance-BP, Nayara ने बाजार मूल्य पर पेट्रोल, डीजल बेचना शुरू किया

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 2:59 PM IST
Fuel, Petrol

निजी क्षेत्र की ईंधन खुदरा विक्रेता रिलायंस-बीपी और रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने एक साल से अधिक समय में पहली बार बाजार कीमतों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू की है।

सूत्रों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद यह फैसला किया गया। रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (आरबीएमएल), नायरा एनर्जी और शेल ने पेट्रोल और डीजल को भारी घाटे में बेचा, क्योंकि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों का मुकाबला करना था, जो पहले ही कम दरों पर बिक्री कर रही थीं।

आरबीएमएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटेन स्थित बीपी का संयुक्त उद्यम है। इन कंपनियों ने सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की तुलना में थोड़ी अधिक कीमत पर ईंधन बेचा।

मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने कहा कि पिछले छह सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने खुदरा दरों को लागत के बराबर लाने में मदद की है। भारत के 86,855 पेट्रोल पंप में सात प्रतिशत से अधिक का स्वामित्व रखने वाली नायरा ने मार्च में बाजार दरों पर पेट्रोल और डीजल को बेचना शुरू किया, जबकि आरबीएमएल के 1,555 पेट्रोल पंप पर इस महीने से डीजल को बाजार मूल्य पर बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें इस सप्ताह उच्च स्तर से गिरकर 78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गई हैं। इस गिरावट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां भी कीमतों में कमी कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement