facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए रिलायंस ओपन ऑफर लेकर आई

Advertisement

दोनों कंपनियां खुले बाजार से 115.50 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर लोटस चॉकलेट के 33.38 लाख शेयरों का अधिग्रहण करेंगी।

Last Updated- January 06, 2023 | 4:17 PM IST
reliance

रिलायंस समूह की दो कंपनियां – रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) लोटस चॉकलेट में 26 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने के लिए ओपन ऑफर लेकर आई है।

डीएएम कैपिटल ने एक नोटिस में कहा कि दोनों कंपनियां खुले बाजार से 115.50 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर लोटस चॉकलेट के 33.38 लाख शेयरों का अधिग्रहण करेंगी।

शेयर बाजारों को गुरुवार को दी जानकारी के मुताबिक प्रस्ताव पूरी तरह मंजूर होने पर ऑफर का कुल आकार 38.56 करोड़ रुपये होगा। पब्लिक नोटिस में कहा गया कि ओपन ऑफर 21 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगा। लोटस चॉकलेट के शेयर बृहस्पतिवार को 149.35 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

RCPL, RRVL की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। पिछले हफ्ते RRVLने लोटस की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 51 प्रतिशत हिस्से के अधिग्रहण की घोषणा की थी। इसके बाद यह ओपन ऑफर लाया गया है।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement