facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Capital’s Insolvency: रिलायंस कैपिटल की नीलामी का दूसरा चरण 20 मार्च को

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 5:47 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

रिलायंस कैपिटल की ऋणदाताओं की समिति (COC) कंपनी की संपत्तियों की नीलामी का दूसरा चरण 20 मार्च को आयोजित करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले पिछले सप्ताह राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (NCLT) ने कंपनी के ऋणदाताओं को कर्ज के बोझ तले दबी वित्तीय सेवा कंपनी को बेचने के लिए एक विस्तारित चुनौती तंत्र या नीलामी के दूसरे चरण को आयोजित करने की मंजूरी दी थी।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नीलामी के दूसरे चरण का लक्ष्य संपत्तियों की बिक्री से अधिकतम पैसा जुटाना है। विस्तारित तंत्र के नियमों के अनुसार, नीलामी शुरू करने से पहले न्यूनतम बोली 9,500 करोड़ रुपये रखी गई है, जिसके बाद यह बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये होगी। प्रत्येक दौर में इसमें 250 करोड़ रुपये की वृद्धि होगी।

पहले चरण में न्यूनतम मूल्य 6,500 करोड़ रुपये रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि विस्तारित चुनौती तंत्र में बोलीदाताओं के लिए 8,000 करोड़ रुपये की न्यूनतम नकद अग्रिम भुगतान की सीमा भी होगी। सूत्रों के अनुसार, COC के चुनौती तंत्र से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement