facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस Disney का भारतीय कारोबार खरीदने के करीब

Advertisement

इस सौदे की घोषणा अगले महीने तक की जा सकती है, हालांकि कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है और डिज्नी अब भी संपत्ति अपने पास रखने का फैसला कर सकती है।

Last Updated- October 23, 2023 | 9:47 PM IST
Disney+

डिज्नी (Disney) लगभग 10 अरब डॉलर मूल्य के भारत के अपने कारोबार को अलग-अलग हिस्सों में बेचने के बजाय देश में अपनी सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धी रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने के सौदे के करीब है। ब्लूमबर्ग न्यूज ने आज यह खबर दी है।

रॉयटर्स ने जुलाई में बताया था कि डिज्नी भारत की अपनी संपत्तियों को बेचने या उनके लिए किसी साझेदार को खोजने के विकल्प तलाश रही है तथा मीडिया की कई खबरों के अनुसार उसने अरबपति गौतम अदाणी और सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन के साथ-साथ निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन से बातचीत की है।

ब्लूमबर्ग ने बताया है कि हालांकि अब डिज्नी कारोबार में नियंत्रक हिस्सेदारी मुकेश अंबानी के समूह रिलायंस को बेच सकती है, जिसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सफलता ने अमेरिका की इस कंपनी के भारतीय कारोबार पर खासा असर डाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस, जिसका प्रसारण क्षेत्र का उद्यम वायकॉम 18 जियोसिनेमा चलाता है, ने डिज्नी की भारत की संपत्ति का मूल्य सात अरब से लेकर आठ अरब डॉलर के बीच आंका है।

ब्लूमबर्ग ने बताया है कि इस सौदे की घोषणा अगले महीने तक की जा सकती है, हालांकि कोई अंतिम निर्णय नहीं किया गया है और डिज्नी अब भी संपत्ति अपने पास रखने का फैसला कर सकती है। डिज्नी और रिलायंस ने टिप्पणी के संबंध में रॉयटर्स के अनुरोधों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

डिज्नी का भारतीय कारोबार, जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार स्ट्रीमिंग सेवा और स्टार इंडिया शामिल है, पिछले साल उपयोगकर्ताओं के लिहाज से वैश्विक स्तर पर इसका सबसे बड़ा कारोबार था। डिज्नी इंडिया पर जियोसिनेमा का दबाव बढ़ा है।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement