facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Reliance-Disney Deal: डिज्नी डील के साथ रिलायंस का दबदबा; Netflix, प्राइम वीडियो को मिलेगी जोरदार टक्कर

इस डील में Disney के एग्जीक्यूटिव केविन मेयर और रिलायंस की तरफ से मनोज मोदी शामिल थे। यह डील लंदन में फाइनल हुई है।

Last Updated- December 25, 2023 | 4:23 PM IST
Disney Reliance deal

Reliance-Disney Deal: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एंटरटेनमेंट और मीडिया मार्केट पर अपना दबदबा बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लंदन में एक बिग डील साइन की है। Reliance Industries और Walt Disney ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन के मर्जर के लिए नॉन-बाइंडिंग करार कर लिया है। द इकोनॉमिक टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

डील के फरवरी तक पूरा होने की संभावना

दोनों पक्षों ने हाल ही में एक संभावित ज्वाइंट वेंचर के बारे में चर्चा की थी जिसमें RIL को बहुमत हिस्सेदारी मिलेगी। इसका मतलब है कि मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी का मालिकाना हक मुकेश अंबानी के पास होगा। नई कंपनी में Reliance के पास 51 फीसदी और Disney की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इस डील के फरवरी तक पूरा होने की संभावना है।

Also read: स्मॉलकैप के ऊंचे मूल्यांकन से प्रतिफल पर दबाव

लंदन में फाइनल हुई डील

इस डील में Disney के एग्जीक्यूटिव केविन मेयर और रिलायंस की तरफ से मनोज मोदी शामिल थे। यह डील लंदन में फाइनल हुई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस की मालिकाना हक वाली Viacom18 एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Star India में बड़ा हिस्सा रखेगी। RIL द्वारा बहुमत हिस्सेदारी के लिए नकद भुगतान करने की संभावना है, और दोनों कंपनियों को समान साइज वाली माना जा रहा है। इस डील में जियो सिनेमा भी शामिल होगा।

इन एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनियों से होगी सीधी टक्कर

इस मर्जर के पूरा होने के बाद देश के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनियों में से एक का निर्माण होगा। नई कंपनी का सीधे तौर पर मुकाबला Zee Entertainment और Sony जैसे बड़े TV प्लेयर्स और फिर स्ट्रीमिंग में Netflix और Amazon Prime जैसे प्लेयर्स से होगा।

Also read: नए साल से पहले Paytm ने की बड़ी छंटनी, 1000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला

1-1.5 अरब डॉलर के निवेश की संभावना

यह डील डिज्नी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जिसका हॉटस्टार स्ट्रीमिंग ऐप घाटे में चल रहा है। नवंबर में, इगर ने कहा कि डिज्नी के टेलीविजन चैनल भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जब बिजनेस के अन्य हिस्सों में घाटा हो रहा था। उन्होंने कहा, कंपनी “विकल्पों पर विचार कर रही है” लेकिन भारत में रहकर “अपना हाथ मजबूत करने, लाभ में सुधार” करने की कोशिश करेगी। दोनों कंपनियां करीब 1-1.5 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।

First Published - December 25, 2023 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट