facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance-Disney मर्जर को लेकर आज ही हो सकती है घोषणा, नीता अंबानी बन सकती है चेयरपर्सन

Advertisement

यह डील डिज्नी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जिसका हॉटस्टार स्ट्रीमिंग ऐप घाटे में चल रहा है।

Last Updated- February 28, 2024 | 9:54 AM IST
Nita Mukesh Ambani

रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के मर्जर पर आज यानी 28 फरवरी को देर शाम या रात तक कोई घोषणा होने की उम्मीद है। इसी क्रम में खबर आ रही है कि इस मर्जर से बनने वाली एंटिटी के नए चेयरपर्सन को लेकर। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस के इस भारतीय मीडिया एसेट्स के मर्जर पर बनने वाली एंटिटी की के लिए नए चेयरपर्सन का नाम रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का हो सकता है।

पहले से ही इस डील के फरवरी में पूरा होने की संभावना थी अब ये कहा जा रहा है कि आज रात तक ही इस विलय सौदे पर साइन हो सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आधिकारिक घोषणा से पहले योजनाएं बदल सकती हैं।

Reliance Industries और Walt Disney ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन के मर्जर के लिए नॉन-बाइंडिंग करार कर लिया है। दोनों पक्षों ने हाल ही में एक संभावित ज्वाइंट वेंचर के बारे में चर्चा की थी जिसमें RIL को बहुमत हिस्सेदारी मिलेगी। इसका मतलब है कि मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी का मालिकाना हक मुकेश अंबानी के पास होगा। नई कंपनी में Reliance के पास 51 फीसदी और Disney की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

लंदन में फाइनल हुई डील

इस डील में Disney के एग्जीक्यूटिव केविन मेयर और रिलायंस की तरफ से मनोज मोदी शामिल थे। यह डील लंदन में फाइनल हुई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस की मालिकाना हक वाली Viacom18 एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Star India में बड़ा हिस्सा रखेगी। RIL द्वारा बहुमत हिस्सेदारी के लिए नकद भुगतान करने की संभावना है, और दोनों कंपनियों को समान साइज वाली माना जा रहा है। इस डील में जियो सिनेमा भी शामिल होगा।

इन एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनियों से होगी सीधी टक्कर

इस मर्जर के पूरा होने के बाद देश के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट और मीडिया कंपनियों में से एक का निर्माण होगा। नई कंपनी का सीधे तौर पर मुकाबला Zee Entertainment और Sony जैसे बड़े TV प्लेयर्स और फिर स्ट्रीमिंग में Netflix और Amazon Prime जैसे प्लेयर्स से होगा।

1-1.5 अरब डॉलर के निवेश की संभावना

यह डील डिज्नी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जिसका हॉटस्टार स्ट्रीमिंग ऐप घाटे में चल रहा है। नवंबर में, इगर ने कहा कि डिज्नी के टेलीविजन चैनल भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जब बिजनेस के अन्य हिस्सों में घाटा हो रहा था। उन्होंने कहा, कंपनी “विकल्पों पर विचार कर रही है” लेकिन भारत में रहकर “अपना हाथ मजबूत करने, लाभ में सुधार” करने की कोशिश करेगी। दोनों कंपनियां करीब 1-1.5 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है।

 

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement