facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance General Insurance को 600 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की दरकार

Advertisement

दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे की प्रस्तुति में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कहा है कि उसे अपने सॉल्वेंसी स्तर को मौजूदा 155 फीसदी से बढ़ाकर करीब 175 फीसदी तक ले जाने के लिए तत्काल पूंजी निवेश की दरकार है।

Last Updated- February 23, 2023 | 8:24 PM IST
Reliance General Insurance
Shutter Stock

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की सहायक कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) ने अपनी वित्तीय ​स्थिति को बेहतर करने के लिए हो​ल्डिंग कंपनी से 600 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश की मांग की है।

रिलायंस कैपिटल 24,000 करोड़ रुपये के ऋण की अदायगी में चूक करने के बाद नवंबर 2021 से ही दिवालिया प्रक्रिया (bankruptcy proceedings of RCap) में है। रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया में देरी को पूंजी की तत्काल आवश्यकता का मुख्य कारण बताया गया है।

रिलायंस कैपिटल के लिए टॉरंट (Torrent) और हिंदुजा समूह (Hinduja Group) दोनों ने प्रस्ताव दिए हैं। फिलहाल यह मामला अपीलीय ट्रिब्यूनल (NCLAT) में लंबित है।

दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे की प्रस्तुति में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने कहा है कि उसे अपने सॉल्वेंसी स्तर को मौजूदा 155 फीसदी से बढ़ाकर करीब 175 फीसदी तक ले जाने के लिए तत्काल पूंजी निवेश की दरकार है।

कंपनी ने कहा कि वैधानिक जरूरतों के न्यूनतम स्तर पर सॉल्वेंसी कॉरपोरेट ग्राहकों, सरकारी कारोबार, निविदाओं और प्रमुख खुदरा एवं बैंक एश्योरेंस साझेदारारों के बीच झिझक पैदा कर रही है। बाजार में प्रतिस्प​र्धियों द्वारा इसे भुनाया जा रहा है।

कंपनी का मानना है कि ताजा पूंजी निवेश से बीमा नियामक की नियामकीय सहूलियत बढ़ेगी और इससे पता चलेगा कि प्रवर्तक कंपनी लगातार सहयोग कर रही है।

यह भी पढे़ं : Urbanrise ने रिलायंस कैप से 96.5 एकड़ जमीन खरीदी, 3,600 करोड़ रुपये की ‘टाउनशिप’ परियोजना बनाएगी

कंपनी ने चालू वर्ष के दौरान कर्मचारियों द्वारा कंपनी छोड़ने की ऊंची दर को भी उजागर किया है। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहक संबंध और चैनल का विकास प्रभावित हो रहा है।

कंपनी को रिटेल हेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित करने, मजबूत डिजिटल परिवेश तैयार करने, प्रौद्योगिकी साझेदारी और तेजी से बढ़ते इले​​क्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी ​स्थिति बेहतर करने के लिए मूल उपकरण विनिर्माताओं के साथ करार करने के लिए तत्काल पूंजी निवेश की जरूरत है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,917 करोड़ रुपये की कुल आय और 1,599 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रीमियम दर्ज किया।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 7:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement