facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस को KG-D6 ब्लॉक में अतिरिक्त निवेश की सरकार से मंजूरी मिली

Advertisement

रिलायंस और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 ब्लॉक से फिलहाल तीन करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन करती है जो भारत के कुल गैस उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत है।

Last Updated- April 23, 2024 | 4:44 PM IST
रिलायंस को KG-D6 ब्लॉक में अतिरिक्त निवेश की सरकार से मंजूरी मिली , Reliance wins govt approval for investment to raise KG-D6 block's output

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने केजी-डी6 ब्लॉक में गैस भंडार उत्पादन बढ़ाने के मकसद से अतिरिक्त निवेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रिलायंस और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 ब्लॉक से फिलहाल तीन करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन करती है जो भारत के कुल गैस उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चौथी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों के साथ चर्चा के दौरान कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अन्वेषण एवं उत्पादन) संजय रॉय ने कहा कि गैस ब्लॉक से वृद्धिशील उत्पादन के लिए विकास योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। हालांकि रॉय ने इस योजना के लिए स्वीकृत निवेश का विवरण नहीं दिया। इस दौरान 40 से 50 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने पर जोर रहेगा।

Also read: SC ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण को फिर लगाई फटकार, पूछा- क्या आपका माफीनामा आपके भ्रामक विज्ञापन जितना है बड़ा?

रिलायंस-बीपी गठजोड़ गहरे समुद्र में केजी-डी6 ब्लॉक से लगभग तीन करोड़ मानक घन मीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन करता है। इस ब्लॉक में तीन तरह के समूहों की खोज एक दशक से भी अधिक समय पहले हुई थी और वहां धीरे-धीरे उत्पादन शुरू हुआ है। रिलायंस 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ केजी-डी6 ब्लॉक का परिचालन करती है जबकि बीपी के पास इसकी बाकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - April 23, 2024 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement