facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance ने अधिक मार्जिन के लिए गैर-खाद्य, सामान्य वस्तुओं के व्यापार क्षेत्र को 50 प्रतिशत बढ़ाया

Advertisement

उद्योग के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस कदम से कंपनी अपने ई-कॉमर्स मंच जियोमार्ट के जरिये स्थानीय बिक्री को बढ़ावा देना चाहती है।

Last Updated- September 15, 2024 | 2:49 PM IST
Reliance Retail
Representative Image

देश की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल ने मार्जिन में सुधार के लिए अपने किराना स्टोर में गैर-खाद्य और सामान्य वस्तुओं के व्यापार क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि की है।

उद्योग के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस कदम से कंपनी अपने ई-कॉमर्स मंच जियोमार्ट के जरिये स्थानीय बिक्री को बढ़ावा देना चाहती है।

खुदरा विक्रेता जियोमार्ट के जरिये अपने स्मार्ट और स्मार्ट बाजार स्टोर को जोड़ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विविधता मिल रही है। इसके तहत रिलायंस रिटेल अब अपने स्टोर में बदलाव ला रही है और गैर-खाद्य तथा सामान्य वस्तुओं के लिए अधिक व्यापार क्षेत्र आवंटित कर रही है। यह एक ऐसा खंड है, जो किराना और परिधान जैसे अन्य खंडों की तुलना में अधिक मार्जिन देता है।

ताजा जून तिमाही में रिलायंस रिटेल का परिचालन से कर-पूर्व लाभ (एबिटा) मार्जिन 8.2 प्रतिशत था, जो सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 में इसका एबिटा मार्जिन 8.5 प्रतिशत था, जिसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत का सुधार हुआ। इस बारे में टिप्पणी के लिए रिलायंस रिटेल को भेजे गए ईमेल का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिला था। रिलायंस रिटेल का लक्ष्य अगले 3-4 साल में अपने कारोबार को दोगुना करना है। कंपनी साथ ही अपने मार्जिन में सुधार करने की कोशिश भी कर रही है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement