facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक उतार-चढ़ाव के साथ Reliance Industries का निर्यात 5 तिमाहियों के निचले स्तर पर, Q2FY25 में 16% की गिरावट

Advertisement

आरआईएल के निर्यात को तेल से लेकर केमिकल डिविजन के कारोबार में दर्ज किया जाता है, जिसमें रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल और फ्यूल रिटेल शामिल है।

Last Updated- October 20, 2024 | 10:44 PM IST
Reliance's KG-D6 gas

महामारी के बाद से ही वैश्विक तेल बाजार में उतारचढ़ाव होता रहा है और उसके बाद कई तरह के भूराजनीतिक तनाव सामने आते रहे। इन वजहों से रिलायंस इंडस्ट्रीज का निर्यात हालिया तिमाही में वैल्यू और तेल से लेकर केमिकल (ओ2सी) के राजस्व में हिस्सेदारी के लिहाज से कई तिमाही के निचले स्तर पर चला गया है। सितंबर 2024 में समाप्त तिमाही में आरआईएल का निर्यात 70,631 करोड़ रुपे रहा।

कंपनी ने कहा कि यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 16 फीसदी कम है। पिछले डिस्क्लोजर के आंकड़ों को संग्रहित करने पर बिजनेस स्टैंडर्ड ने पाया कि आरआईएल का दूसरी तिमाही का निर्यात पांच तिमाहियों के निचले स्तर पर है।

इस बारे में जानकारी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को गुरुवार को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला। एक विश्लेषक ने कहा, आरआईएल की दो रिफाइनरी करीब-करीब एकसमान क्षमता वाली है। पहला देसरी टैरिफ एरिया में है, जहां पेट्रोकेमिकल का उत्पादन होता है और यह मुख्य रूप से देश की जरूरत पूरा करने के लिए है।

दूसरा एसईजेड रिफाइनरी है, जो मुख्य रूप से ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल का उत्पादन करती है। इस तिमाही में ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल के राजस्व पर असर पड़ा, जिसकी वजह कच्चे तेल की कम कीमत और सकल रिफाइनिंग मार्जिन थी। चूंकि पेट्रोकेमिकल मार्जिन कच्चे तेल की कीमत व सकल रिफा​इनिंग मार्जिन की तरह नहीं गिरा, ऐसे में कुल ओ2सी राजस्व में निर्यात की हिस्सेदारी कम है।

आरआईएल के निर्यात को तेल से लेकर केमिकल डिविजन के कारोबार में दर्ज किया जाता है, जिसमें रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल और फ्यूल रिटेल शामिल है।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement