facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Industries का न्यू एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स इसी साल होगा शुरू

Advertisement

Dhirubhai Ambani Green Energy Giga Complex दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण इकाइयों में से एक होगी।

Last Updated- January 21, 2024 | 9:46 PM IST
Mukesh Ambani

उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस साल की दूसरी छमाही में नवीन ऊर्जा गीगा परिसर (new energy giga complex) शुरू करेगी। कंपनी ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान निवेशक कॉल में यह जानकारी दी।

रिलायंस गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ क्षेत्र में गीगा परिसर बना रही है। इसमें फोटोवोल्टिक पैनल, ईंधन सेल प्रणाली, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए पांच गीगा कारखाने शामिल हैं।

कंपनी ने निवेशकों के समक्ष तीसरी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि हम इस वर्ष विभिन्न चरणों में नवीन ऊर्जा इकाइयां शुरू करने की राह पर हैं।

शुक्रवार को तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद अंबानी ने कहा कि नवीन ऊर्जा गीगा परिसर 2024 की दूसरी छमाही में चालू होने के लिए तैयार है। मुझे विश्वास है कि रिलायंस का नवीन (हरित) ऊर्जा कारोबार स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता की वैश्विक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

धीरूभाई अंबानी हरित ऊर्जा गीगा परिसर दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण इकाइयों में से एक होगी। रिलायंस ने पांच लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ 100 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी को हरित हाइड्रोजन के लिए कच्छ में 74,750 हेक्टेयर (हेक्टेयर) जमीन के टुकड़े के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने नवीन ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में मजबूत विशेषज्ञता वाले 10 वैश्विक प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तकों में रणनीतिक रूप से निवेश किया है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement