facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आंध्र प्रदेश में 65,000 करोड़ रुपये लगाएगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Advertisement

राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आरआईएल के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Last Updated- November 12, 2024 | 10:43 PM IST
Reliance Industries - RIL

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने आंध्र प्रदेश में 500 कम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र लगाने के लिए 65,000 करोड़ रुपये का निवेश समझौता किया है।

शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मामलों के मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि राज्य में इस पहली जैव-ईंधन परियोजना की आधारशिला प्रकाशम जिले के कानिगिरि में 28 दिसंबर को रखी जाएगी और तीन साल की अवधि में पूरे राज्य में 500 संयंत्रों की स्थापना होगी। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आरआईएल के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

यह सीबीजी सेगमेंट के लिए आरआईएल की अब तक की सबसे बड़ी निवेश घोषणा है। गोबरधन (गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मौजूदा समय में 109 चालू सीबीजी/बायो सीएनजी संयंत्र हैं।

500 सीबीजी संयंत्रों से इस सेगमेंट में आरआईएल की पूर्व घोषित योजनाओं में तेजी आएगी। अपनी वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट में आरआईएल ने कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पहला वाणिज्यिक सीबीजी संयंत्र शुरू किया है और पूरे भारत में 25 सीबीजी संयंत्रों तक विस्तार करने की योजना है।

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement