facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Industries ने EV बैटरी बनाने को लेकर मारी बाजी, जीती सरकारी प्रोत्साहन योजना की बोली

Advertisement

सरकारी बयान में कहा गया है कि रिलायंस 10 गीगावाट तक की एडवांस केमिस्ट्री सेल्स (ACC) का उत्पादन कर सकता है।

Last Updated- September 04, 2024 | 7:24 PM IST
Reliance Industries - RIL

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी उत्पादन के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत एक बोली जीती है। भारत सरकार ने बुधवार को अपने बयान में यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में, सात कंपनियों ने एडवांस केमिस्ट्री सेल्स (ACC) के उत्पादन के लिए देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने की योजना बनाई। इसके लिए उन्होंने सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत बोली लगाई थी।

सरकारी बयान में कहा गया है कि रिलायंस 10 गीगावाट तक की एडवांस केमिस्ट्री सेल्स (ACC) का उत्पादन कर सकता है। ऑयल से लेकर टेलीकॉम तक का कारोबार करने वाली रिलायंस ने इस बोली में छह अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें बैटरी निर्माता अमारा राजा एनर्जी एंड मोबिलिटी और बिजली उत्पादक कंपनी JSW एनर्जी शामिल थे।

एडवांस केमिस्ट्री सेल्स (ACC) का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरियों में किया जाता है, जो दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार भारत में EV विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस योजना का कुल बजट $434.4 मिलियन है और इसका उद्देश्य देश में बैटरी उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह योजना ऐसे समय में लाई गई है जब सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को अपनाने के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। पिछले साल भारत में कुल कार बिक्री का लगभग 2 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक मॉडल का था, और सरकार इस आंकड़े को 2030 तक 30 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहती है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement