facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस इन्फ्रा, रिलायंस पावर ने बकाया चुकाया

Advertisement

अनिल अंबानी परिवार की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने कहा कि इन्वेंट ऐसेट्स सिक्योरिटाइजेशन ऐंड रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट ने अपना बकाया वसूलने के लिए कुछ हिस्सा एडजस्ट कर दिया है।

Last Updated- September 18, 2024 | 10:16 PM IST
Reliance Infra's plan to raise Rs 6,000 crore gets shareholders' approval Reliance Infra की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी मिली

अनिल अंबानी समूह की कंपनियों रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और उसकी सहायक कंपनी रिलायंस पावर ने ऋणदाताओं के साथ अपने ऋण का बड़ा हिस्सा निपटा दिया है, जिसमें रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने एकल आधार पर अपना बाहरी ऋण लगभग 87.6 प्रतिशत घटाकर 475 करोड़ रुपये कर दिया है, जो जून में 3,831 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी गई सूचना में यह जानकारी दी गई है। अनिल अंबानी परिवार की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने कहा कि इन्वेंट ऐसेट्स सिक्योरिटाइजेशन ऐंड रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट ने अपना बकाया वसूलने के लिए कुछ हिस्सा समायोजित कर दिया है। इसके परिणाम स्वरूप कंपनी की इनवेंट एआरसी के प्रति बकाया राशि शून्य हो गई है।

इसके अलावा कंपनी के बयान के अनुसार उसने भारतीय जीवन बीमा निगम, एडलवाइस ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक और अन्य उधारदाताओं को अपना पूरा बकाया चुका दिया है। कंपनी ने कहा कि कर्ज में इस कमी के साथ कंपनी की कुल संपत्ति 9,041 करोड़ हो जाएगी।

एक अलग नोटिस में रिलायंस पावर ने कहा कि उसने महाराष्ट्र स्थित कंपनी विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर (वीआईपीएल) की ओर से गारंटर के रूप में सीएफएम ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट (सीएफएम) के प्रति 3,872.04 करोड़ रुपये के अपने दायित्व का निपटान कर दिया है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement