facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Infra 3,014 करोड़ रुपये जुटाएगी, निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

Advertisement

Reliance Infra ने कहा, “निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी।’’

Last Updated- September 20, 2024 | 6:58 AM IST
Reliance Infra
Representative image

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल ने 12.56 करोड़ इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के जरिये 3,014 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

रिलायंस इन्फ्रा ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह तरजीही निर्गम प्रवर्तक समूह की कंपनी राइजी इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य निवेशकों- फ्लोरिंट्री इनोवेशन एलएलपी और फॉर्च्यून फाइनेंशियल एंड इक्विटीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को किया जाएगा।

रिलायंस इन्फ्रा ने कहा, “तरजीही निर्गम के परिणामस्वरूप प्रवर्तकों की इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ेगी। तरजीही निर्गम सेबी (पूंजी निर्गम और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2018 और अन्य लागू कानून के अनुसार किया जाएगा।”

कंपनी ने कहा, “निदेशक मंडल ने पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी।’’

तरजीही निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग सीधे तौर पर व्यावसायिक परिचालन के विस्तार और/या सहायक कंपनियों और संयुक्त उद्यमों में निवेश के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करना और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 6:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement