facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio का Q1 में रिकॉर्ड ₹7,110 करोड़ का मुनाफा, आय ₹40,000 करोड़ के पार; 5G और AirFiber से मिली जबरदस्त ग्रोथ

Advertisement

Jio ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 7,110 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया और 213 मिलियन 5G ग्राहकों के साथ डिजिटल सेवाओं के विस्तार में बड़ी कामयाबी हासिल की।

Last Updated- July 18, 2025 | 8:14 PM IST
Reliance Jio
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Reliance Jio Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी Jio ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने शुक्रवार, 18 जुलाई को अपने रिजल्ट की घोषणा की, जिसमें कंपनी ने 25 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 7,110 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया । पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 5,698 करोड़ रुपये था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो मार्च 2025 की तिमाही में 7,022 करोड़ रुपये था।

कंपनी की इनकम भी इस तिमाही में 41,054 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही के 34,548 करोड़ रुपये की तुलना में 18.8 फीसदी अधिक है। वहीं, पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) के 39,853 करोड़ रुपये की तुलना में इनकम में 3 फीसदी का इजाफा हुआ। Jio की डिजिटल सर्विसेज की होल्डिंग कंपनी, Jio प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने इस तिमाही में 18,135 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 23.9 फीसदी अधिक है। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 210 बेसिस पॉइंट्स बढ़ा है।

Also Read: JSW Steel Q1 Results: Q1 में कंपनी ₹2,184 करोड़ का मुनाफा, सालाना आधार पर 158% की जबरदस्त बढ़त

5G और Jio Airfiber से कंपनी को बड़ा फायदा

Jio की 5G सेवाओं की स्पीड ने इस तिमाही में कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कंपनी ने 213 मिलियन 5G ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया, जो एक बड़ा मील का पत्थर है। इसके अलावा, Jiofiber के तहत होम ब्रॉडबैंड सेवाओं ने भी 20 मिलियन कनेक्शनों का आंकड़ा छू लिया, जो कंपनी की फिक्स्ड-लाइन ग्रोथ रणनीति की कामयाबी को दिखाता है। इस तिमाही में Jio ने 9.9 मिलियन नए ग्राहक जोड़े, जिससे कंपनी के कुल ग्राहकों की संख्या 498 मिलियन के करीब पहुंच गई।

Jio Airfiber ने भी इस तिमाही में इतिहास रच दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवा बन गई, जिसके ग्राहक आधार 7.4 मिलियन तक पहुंच गए। कंपनी ने अपनी खास पॉइंट-टू-मल्टी-पॉइंट (P2MP) UBR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर फाइबर जैसा इंटरनेट अनुभव कम लागत में दिया। इस तकनीक की मदद से Jio ने हर महीने करीब 10 लाख नए होम कनेक्शन जोड़े।

रिजल्ट की घोषणा के बाद Jio इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने कहा, “यह Jio के लिए एक मील का पत्थर वाली तिमाही रही। हमारे 5G ग्राहक 200 मिलियन और होम कनेक्शन 20 मिलियन के पार पहुंच गए हैं। JioGames क्लाउड और JioPC जैसी नई सेवाओं के साथ हम भारत में डिजिटल सेवाओं को और सस्ता और सुलभ बनाने के लिए काम कर रहे हैं।”

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 8:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement