facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Reliance, Jio ने बैंकों के समूह से जुटाया 5 अरब डॉलर का कर्ज

Last Updated- April 05, 2023 | 2:49 PM IST
reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी दूरसंचार इकाई जियो इन्फोकॉम ने विदेशी मुद्रा ऋण के रूप में विभिन्न बैंकों के समूह से दो बार में कुल पांच अरब डॉलर जुटाए हैं, जो भारत के कॉरपोरेट इतिहास में सबसे बड़ा सिंडिकेट कर्ज (बैंकों/वित्तीय संस्थानों के समूह से लिया गया ऋण) है।

सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह रिलायंस ने 55 बैंकों से तीन अरब डॉलर जुटाए थे, वहीं रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने 18 बैंकों से अतिरिक्त दो अरब डॉलर का कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि तीन अरब डॉलर का कर्ज 31 मार्च तक लिया जा चुका था जबकि दो अरब डॉलर इसी हफ्ते मंगलवार को जुटाए गए हैं।

रिलायंस जियो इस कोष का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय के लिए करेगी और जियो देशभर में 5जी नेटवर्क शुरू करने पर यह राशि खर्च करेगी। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक रूप से तीन अरब डॉलर का ऋण 55 ऋणदाताओं से जुटाया गया जिनमें ताइवान के करीब दो दर्जन बैंकों के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, एचएसबीसी, एमयूएफजी, सिटी, एसएमबीसी, मिझुहो तथा क्रेडिट एग्रिकोल जैसे वैश्विक बैंक शामिल हैं।

प्राथमिक कर्ज को मिली बढ़िया प्रतिक्रिया के बाद दो अरब डॉलर का अतिरिक्त कर्ज लेने का फैसला हुआ। इसके बाद, दो अरब डॉलर का नया कर्ज भी 55 कर्जदाताओं से समान शर्तों पर लिया गया।

First Published - April 5, 2023 | 2:49 PM IST

संबंधित पोस्ट