facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIT बंबई के साथ ‘Bharat GPT’ लाने की कोशिश में रिलायंस जियो, आकाश अंबानी ने बताया कंपनी का एक और प्लान

Advertisement

रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि AI उत्पादों एवं सेवाओं के हर एक क्षेत्र में बदलाव लेकर आएगी। AI को सभी क्षेत्रों में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Last Updated- December 27, 2023 | 7:02 PM IST
Reliance Jio

दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बुधवार को कहा कि कंपनी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई के साथ मिलकर ‘भारत-जीपीटी’ कार्यक्रम पेश करने की कोशिश में लगी है।

इसके अलावा रिलायंस जियो टेलीविजन के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम भी लाने के बारे में विस्तार से गौर कर रही है। टेलीविजन ऑपरेटिंग सिस्टम की दिशा में कंपनी पिछले कुछ समय से काम कर रही है।

अंबानी ने आईआईटी बंबई के सालाना कार्यक्रम ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के लिए विकास का परिवेश तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है और ‘जियो 2.0’ की संकल्पना पर पहले से काम चल रहा है। उन्होंने कहा, “हम आईआईटी, बंबई के साथ मिलकर भारत जीपीटी कार्यक्रम लाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी जेनरेटिव एआई एवं विशाल भाषाई मॉडलों के साथ शुरुआती काम ही हुआ है। अगला दशक इन एप्लिकेशन से ही परिभाषित होगा।”

रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उत्पादों एवं सेवाओं के हर एक क्षेत्र में बदलाव लेकर आएगी। एआई को सभी क्षेत्रों में लागू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर अंबानी ने कहा कि जियो मीडिया क्षेत्र, वाणिज्य, संचार के अलावा उपकरणों के क्षेत्र में भी नए उत्पाद एवं सेवाएं लेकर आएगी।

इसमें टेलीविजन के लिए जियो का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम लाने पर भी गंभीरता से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी 5जी निजी नेटवर्क की पेशकश को लेकर खासी उत्साहित है जिसमें किसी भी कंपनी को 5जी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 7:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement