facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Reliance launched Campa-Cola: रिलायंस ने दोबारा पेश की कैंपा कोला, क्या बाजार में जमा पाएगी धाक !

Last Updated- March 09, 2023 | 10:49 PM IST
File Photo: Campa Cola
BS

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने 50 साल पुराने बेवरिज ब्रांड कैंपा (Campa Cola) को फिर से पेश किया है और वर्ष 1990 के दशक के अंत में प्रतिस्पर्धा में बाजार से बाहर किए जाने के बाद वह इसे सामान्य व्यापार में भी बेचेगी।

RCPL अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी है और रोजमर्रा के उपभोग वाली वस्तुएं (FMCG) बनाती
है।

पिछले साल अगस्त में कथित तौर पर प्योर ड्रिंक्स से 22 करोड़ रुपये में यह ब्रांड खरीदने के बाद कोला की बड़ी एसकेयू (स्टॉक रखने वाली इकाई) को अपने सुपरमार्केट और हाइपरमार्केट में रखा गया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि शुरुआती दौर में शीतल पेय श्रेणी में तीन नए फ्लेवर कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को शामिल किया जाएगा। पहले यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उपलब्ध होगा। बाद में इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में पेश किया जाएगा।

कैंपा-कोला 1970 और 1980 के दशक में एक लोकप्रिय शीतल पेय ब्रांड था, लेकिन कोका-कोला और पेप्सिको के आने के बाद ये पिछड़ता गया।

बयान में कहा गया है कि आरसीपीएल ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है। बाजार जानकारों के अनुसार घरेलू ब्रांड कैंपा सीधे तौर पर दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों- पेप्सीको और कोका कोलो को टक्कर देगा।

RCPL के प्रवक्ता ने कैंपा की पेशकश के मौके पर कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि नयी पीढ़ी के उपभोक्ता कैंपा के इस नये अवतार को अपनाएंगे और युवा उपभोक्ताओं को नया स्वाद पसंद आएगा। उन्होंने कहा, ‘तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैंपा के लिए कहीं अधिक अवसर हैं।’

First Published - March 9, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट