facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance की चालू वित्त वर्ष में पहली सोलर गीगा-फैक्टरी चालू करने की योजना

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ''हमने ऐसे कारखाने स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो हमारे एकीकृत सौर पीवी विनिर्माण का हिस्सा होंगे।''

Last Updated- August 11, 2024 | 2:59 PM IST
Reliance acquires Karkinos Healthcare for Rs 375 crore Reliance ने 375 करोड़ रुपये में कर्किनोस हेल्थकेयर का अधिग्रहण किया
Representatve Image

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में अपनी पहली सौर गीगा-फैक्टरी चालू करने की योजना बना रही है। कंपनी वर्ष 2035 तक परिचालन से शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के दिशा में बढ़ रही है।

रिलायंस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) विनिर्माण संयंत्र के पहले चरण को चालू करना और 2026 तक चरणबद्ध तरीके से इसे 20 गीगावाट तक बढ़ाना है। सौर गीगा-फैक्टरी में एक ही स्थान पर पीवी मॉड्यूल, सेल, वेफर्स और सिल्लियां, पॉलीसिलिकॉन और ग्लास का निर्माण होगा।

कंपनी ने 2025 में मेगावाट स्तर पर सोडियम-आयन सेल उत्पादन का औद्योगिकीकरण करने और 2026 में पहली बार 50 मेगावाट घंटा (एमडब्ल्यूएच) प्रति वर्ष लिथियम बैटरी सेल बनाने का लक्ष्य भी तय किया है।

रिलायंस ने 2021 में घोषणा की थी कि वह वर्ष 2030 तक 100 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता पर आधारित एक नया ईंधन व्यवसाय तैयार करने के लिए तीन वर्षों में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। इस योजना के तहत गुजरात के जामनगर में नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण, बैटरी भंडारण, ईंधन सेल और हाइड्रोजन के निर्माण के लिए चार गीगा कारखाने स्थापित किए जाने हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ”हमने ऐसे कारखाने स्थापित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो हमारे एकीकृत सौर पीवी विनिर्माण का हिस्सा होंगे।”

Advertisement
First Published - August 11, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement