facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Power ने रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस के लिए रिलायंस न्यू एनर्जीज का किया गठन

Advertisement

यह कंपनी सौर, पवन ऊर्जा समेत पंप स्टोरेज जलविद्युत और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली जैसे क्षेत्रों में काम करेगी।

Last Updated- December 10, 2024 | 9:02 PM IST
Reliance Power Share Price

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक नई अनुषंगी रिलायंस न्यू एनर्जीज प्राइवेट लि. का गठन किया है। यह कंपनी सौर, पवन ऊर्जा समेत पंप स्टोरेज जलविद्युत और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली जैसे क्षेत्रों में काम करेगी।

रिलायंस पावर ने मंगलवार को कहा कि इस कंपनी के लिए मयंक बंसल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और राकेश स्वरूप को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त किया गया है। बंसल के पास नवीकरणीय ऊर्जा और प्रबंधन परामर्श में 25 साल का अनुभव है। उन्होंने देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में से एक के निर्माण, रणनीतिक विस्तार और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से वृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आईआईटी बंबई से बी.टेक और आईएसबी से एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले बंसल इससे पहले रीन्यू पावर के इंडिया आरई बिजनेस के समूह अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। बयान के अनुसार, एमएनआईटी से 2007 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की डिग्री हासिल करने वाले स्वरूप के पास स्टार्टअप और ऊर्जा क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है।

Also read: 15 मिनट में डिलीवर होगा सामान! जल्द शुरू होगी Amazon की नई सर्विस

उन्होंने हाइब्रिड समाधान, ऊर्जा भंडारण, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और हरित हाइड्रोजन पहल में विशेषज्ञता के साथ नवीकरणीय ऊर्जा में व्यापार वृद्धि, साझेदारी और नवोन्मेष में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे पहले, उन्होंने रीन्यू पावर, पीआर क्लीन एनर्जी, अग्नि एनर्जी और सीमेंस पावर इंजीनियरिंग में प्रमुख भूमिका निभायी है। वह सिलिकॉन वैली की जैव ईंधन स्टार्टअप अग्नि एनर्जी में संस्थापक टीम का हिस्सा थे और उत्पाद विकास का नेतृत्व किया था।

रिलायंस पावर ने देश और दुनिया में पर्यावरण अनुकूल उपायों की बढ़ती मांग के बीच स्वच्छ, किफायती और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान विकसित करने के अवसरों का लाभ उठाने और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए नई अनुषंगी कंपनी, रिलायंस न्यू एनर्जीज का गठन किया है। रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर लि. देश की प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है। कंपनी की स्थापित क्षमता 5,300 मेगावाट है। कंपनी मध्य प्रदेश में 4,000 मेगावाट की सासन वृहद बिजली परियोजना का संचालन कर रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत तापीय बिजलीघर है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 9:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement