facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस पावर ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी के लिए गारंटर के तौर पर पूरी की 3,872 करोड़ रुपये की देनदारियां

Advertisement

रिलायंस पावर की तरफ से दी गई जमानत को छुड़ाने के लिए वीआईपीएल के 100 प्रतिशत शेयर सीएफएम के पास गिरवी रख दिए गए हैं।

Last Updated- September 18, 2024 | 4:53 PM IST
Reliance Power

रिलायंस पावर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी अनुषंगी इकाई विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर के लिए गारंटर से जुड़ी 3,872 करोड़ रुपये की देनदारियों को पूरा कर लिया है। रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा, ‘‘विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) की ओर से गारंटर के तौर पर सभी दायित्वों का पूरी तरह से निपटान हो गया है।’’

कंपनी ने कहा कि उसने कॉरपोरेट गारंटी, सहमति और वीआईपीएल के बकाया ऋण के संबंध में कुल 3,872.04 करोड़ रुपये की देनदारियों एवं दावों को निपटाया है। फर्म ने कहा कि उसने संपत्ति पुनर्गठन कंपनी सीएफएम के साथ सभी विवादों का निपटारा कर लिया है।

रिलायंस पावर की तरफ से दी गई जमानत को छुड़ाने के लिए वीआईपीएल के 100 प्रतिशत शेयर सीएफएम के पास गिरवी रख दिए गए हैं।

रिलायंस पावर ने अपनी अनुषंगी इकाइयों- रोजा पावर सप्लाई कंपनी एवं वीआईपीएल और सीएफएम एसेट रिकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर बकाया कर्ज के निपटान संबंधी एक समझौते को औपचारिक रूप दिया है।

समझौते के मुताबिक, रिलायंस पावर और उसकी अनुषंगियां सीएफएम के खिलाफ शुरू की गई सभी कार्यवाही वापस लेंगी। इसके बाद सीएफएम भी रिलायंस पावर और रोजा के खिलाफ शुरू की गई सभी कार्यवाही वापस ले लेगी जिसमें दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का आवेदन भी शामिल है।

एक्सिस ट्रस्टी सर्विसेज लिमिटेड के पक्ष में वीआईपीएल की शेष 92.60 प्रतिशत हिस्सेदारी गिरवी रखी गई है। बकाया निपटान के बाद 30 जून, 2024 तक एकीकृत आधार पर रिलायंस पावर की शुद्ध संपत्ति 11,155 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement