facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Q4 Results Today: RIL आज जारी करेगी अपनी चौथी तिमाही के नतीजे, जानें शेयरों का ताजा हाल

Advertisement

Reliance Share Price: कंपनी के शेयर 16.75 अंकों के उछाल के साथ 2,957 के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- April 22, 2024 | 12:12 PM IST
Reliance Industries - RIL
Representative Image

Reliance Q4 Results Today: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) आज अपने मार्च तिमाही के नतीजे (Q4 results) जारी करने वाली है। ऐसी संभावना है कि कंपनी नतीजों का ऐलान बाजार बंद होने के बाद कर सकती है।

शेयरों पर दिखेगा असर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चौथी तिमाही के नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है। खबर लिखे जाते समय कंपनी के शेयर 16.75 अंकों के उछाल के साथ 2,957 के स्तर पर कारोबार करते दिखे। बता दें कि पिछले छह महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 30% बढ़े हैं और 3,024 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IREDA Q4 Results: इरेडा का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़कर 337 करोड़ रुपये पर पहुंचा

जेपी मॉर्गन ने क्या लगाया अनुमान?

नतीजों से पहले, ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन (JP Morgan) ने कहा कि उसे तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है, जो बाकी बाजार और अन्य भारतीय एनर्जी स्टॉक्स की तुलना में रिलायंस के बेहतर प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना “ओवरवेट” रुख बरकरार रखा।

लाभांश का भी होगा ऐलान

कंपनी चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा के दौरान लाभांश (dividend) की भी घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें: Jio Financial Services Q4 results: जियो फाइनेंशियल का मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा, कंपनी ने कमाए 418 करोड़ रुपये

आज इन कंपनियों के भी जारी होंगे Q4 रिजल्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा जिन कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे उन्में हैटसन एग्रो प्रोडक्ट्स, तेजस नेटवर्क्स, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, एपिग्रल, रैलिस इंडिया, केसोराम इंडस्ट्रीज, पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज, राजरतन ग्लोबल वायर, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, के.पी. एनर्जी, आदित्य बिड़ला मनी, आरती सर्फेक्टेंट्स, इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज, ट्राइडेंट लाइफलाइन, पिकाडिली शुगर एंड अलाइड इंडस्ट्रीज, ओसियाजी टेक्सफैब, टैनफैक इंडस्ट्रीज, आईजीसी फॉयल्स और आईईएल शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement