facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस रिटेल: कुछ साल में कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 में रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व 3,06,848 करोड़ रुपये रहा जिसमें वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 17.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Last Updated- August 29, 2024 | 10:56 PM IST
Reliance Retail

देश की सबसे बड़ी खुदरा विक्रेता कंपनी का इरादा भारतीय बाजार में और मजबूत पकड़ बनाने का है। उसकी नजर अगले तीन से चार साल में अपना कारोबार दोगुना करने पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने वार्षिक आम बैठक में यह जानकारी दी।

अपने भाषण में उन्होंने कहा, ‘हमने जो मजबूत नींव बनाई है, उससे मुझे विश्वास है कि हम अगले तीन से चार साल में खुदरा कारोबार दोगुना करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’ वित्त वर्ष 2024 में रिलायंस रिटेल का सकल राजस्व 3,06,848 करोड़ रुपये रहा जिसमें वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 17.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की लग्जरी ज्वैलरी श्रेणी में प्रवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना है। ईशा ने कहा, ‘हमारे पास क्यूरेटेड, डिजाइन आधारित अनुभव के साथ लग्जरी ज्वैलरी श्रेणी में प्रवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना है और हम अपनी बाजार पहुंच को व्यापक बनाने के लिए फैशन ज्वैलरी और एक्सेसरीज श्रेणी तलाश रहे हैं।’

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का आभूषण कारोबार विशेष अवसरों और क्षेत्रीय रुचि के अनुरूप उत्पादों की पेशकश करने के लिए अपनी डिजाइन क्षमताओं का विस्तार कर रहा है तथा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर कलेक्शन पेश कर रहा है। सौंदर्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह टिरा, सेफोरा, किको मिलानो और ब्लशलेस जैसे कई प्रारूपों में ओम्नी-चैनल रणनीति के जरिये अपनी मौजूदगी बना रहा है।

ईशा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में अपने भाषण में कहा, ‘हम अपने मौजूदा प्रारूपों – किराना, फैशन और फार्मा क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपने सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल की पेशकश बढ़ा रहे हैं। इनसाइट कॉस्मेटिक्स में हमारा निवेश हमें अपना खुद का ब्रांड पोर्टफोलियो बनाने में सक्षम कर रहा है।’

उन्होंने कहा कि कलानिकेतन, जिवमे, क्लोविया, अमांते और अर्बन लैडर जैसे ब्रांडों में कंपनी के निवेश से हमें इन श्रेणियों में मजबूती से पैर जमाने में मदद मिली है। इसके ब्रांड अवासा, नेटप्ले और डीएनएमएक्स में से प्रत्येक ने पिछले साल 2,000 करोड़ रुपये की वार्षिक बिक्री का महत्त्वपूर्ण आंकड़ा पार किया था, जबकि जॉन प्लेयर्स और टीमस्पिरिट ने बिक्री में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

किराना कारोबार पर ईशा ने कहा कि यह न केवल सबसे बड़ा बल्कि सबसे तेजी से बढ़ने वाली खुदरा विक्रेता भी है जो बाकी आधुनिक कारोबार की तुलना में ढाई गुना तेजी से विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी वृद्धि छोटे शहरों पर ध्यान केंद्रित करने से आई है जहां हमारे दो-तिहाई से अधिक नए स्टोर खुल रहे हैं।’

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल स्टोरों की संख्या के मामले में शीर्ष पांच वैश्विक खुदरा विक्रेताओं में से एक है, बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में से एक है, कर्मचारियों की संख्या के मामले में शीर्ष 20 खुदरा विक्रेताओं में से एक है और राजस्व के लिहाज से शीर्ष 30 खुदरा विक्रेताओं में से एक है।

 

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement