facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस रिटेल ने ‘पहाड़ी लोकल’ और पहाड़ी गुडनेस का अधिग्रहण पूरा किया, ब्यूटी और हेल्थकेयर सेक्टर में विस्तार

Advertisement

इस अधिग्रहण के तहत पहाड़ी लोकल की संस्थापक टीम ब्रांड की रचानात्मक दिशा, उत्पाद के विकास और उसके दृष्टिकोण को आकार देने में अहम भूमिका निभाती रहेगी और निरंतरता सुनिश्चित करेगी

Last Updated- March 10, 2026 | 12:30 AM IST
Reliance Retail

देश की सबसे बड़ी खुदरा विक्रेता रिलायंस रिटेल ने आज कहा कि उसने पहाड़ी गुडनेस के कारोबार के साथ-साथ सौंदर्य और स्वास्थ्य ब्रांड ‘पहाड़ी लोकल’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि पहाड़ी लोकल भारत के तेजी से उभरते सौंदर्य और स्वास्थ्य क्षेत्र के परिदृश्य में खास कंपनी के तौर पर उभरा है। इस अधिग्रहण के तहत पहाड़ी लोकल की संस्थापक टीम ब्रांड की रचानात्मक दिशा, उत्पाद के विकास और उसके दृष्टिकोण को आकार देने में अहम भूमिका निभाती रहेगी और निरंतरता सुनिश्चित करेगी।

रिलायंस रिटेल खुदरा बिक्री के अपने भौतिक स्टोरों में अपनी पैठ बढ़ाएगा और डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करेगा। साथ ही, नवाचार को तेज करेगा जिससे ब्रांड विकास के अगले चरण में मदद मिलेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘कारोबार का यह अधिग्रहण सौंदर्य, स्वास्थ्य, फैशन और लाइफस्टाइल में अधिक संभावना वाले भारतीय ब्रांडों में निवेश करने के रिलायंस रिटेल के वादे पर और जोर देता है, खास तौर से उन ब्रांडों में जिनका दमदार कहानी है, निष्ठावान लोग और बड़े स्तर वाले कारोबारी मॉडल हैं।’

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘रिलायंस रिटेल में हम ऐसे ब्रांड बनाने पर ध्यान देते हैं, जो विश्वसनीयता को नवाचार और ग्राहकों के सार्थक महत्त्व के साथ जोड़ते हैं।’ कारोबार के इस अधिग्रहण के साथ रिलायंस रिटेल की रणनीति खुदरा बिक्री के अपने ओमनी चैनल वाले तंत्र, डिजिटल कॉमर्स क्षमताओं और आपूर्ति श्रृंखला की ताकत का इस्तेमाल करते हुए भारतीय ब्रांड बनाने और उसका विस्तार करने की है।

Advertisement
First Published - March 10, 2026 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement