facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Retail की नजर खिलौना कारोबार पर, हरियाणा की कंपनी सर्किल ई-रिटेल के साथ मिलाया हाथ

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 7:04 PM IST
toys

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और देशी खिलौना कंपनी रोवन (Rowan) ने खिलौने बनाने के लिए हरियाणा की एक फर्म के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित किया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन के प्रसिद्ध खिलौना ब्रांड हैमलेज का स्वामित्व रिलायंस रिटेल के पास है।

कंपनी ने खिलौनों का व्यापार बढ़ाने के लिए हरियाणा के सोनीपत स्थित सर्किल ई-रिटेल के साथ संयुक्त उपक्रम शुरू किया है। रिलायंस रिटेल के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) दिनेश तलूजा ने पिछले सप्ताह कहा, ‘हमने खिलौनों के विनिर्माण के लिए सर्किल ई-रिटेल के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है।’

सूत्रों के अनुसार, कंपनी अब खिलौनों के डिजायन से लेकर उन्हें दुकान तक पहुंचाने की प्रक्रिया को एकीकृत करने के लिए एक रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत रिलायंस रिटेल डिजायन और विनिर्माण से लेकर उत्पाद की खुदरा बिक्री तक समूची प्रक्रिया पर नियंत्रण कर लेगी।

Also Read: टॉप ग्लोबल कंपनियां माल के लिए भारतीय खिलौना विनिर्माताओं के संपर्क में: अधिकारी

इससे रिलायंस को विभिन्न चरणों में अन्य कंपनियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। सर्किल-ई रिटेल को खिलौना विनिर्माण में विशेषज्ञता हासिल है। इसकी हरियाणा में एक आधुनिक विनिर्माण इकाई है और इसके पास कई तरह के खिलौनों के विनिर्माण और वितरण का लाइसेंस है।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 7:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement