facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Reliance Retail अपने Trends स्टोर्स को दे रही है नया रूप, टेक्नोलॉजी का होगा इस्तेमाल

Advertisement

Reliance Retail एक नई ब्रांड पहचान के साथ पूरे भारत में लगभग 150 ट्रेंड्स स्टोर्स का नवीनीकरण कर रही है। देश के 1,100 से अधिक शहरों में ट्रेंड्स के 2,300 से अधिक स्टोर हैं।

Last Updated- July 23, 2023 | 5:11 PM IST
Reliance Retail revamping Trends stores with new-age, tech-enabled features

रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) ने कहा है कि वह युवा पीढ़ी के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने ट्रेंड्स फैशन स्टोर (Trends fashion stores) को नया रूप दे रही है। इसके तहत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के जरिये सेल्फ-चेकआउट काउंटर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक शेल्फ लेबल तक नयी विशेषताएं जोड़ी जा रही हैं। सेल्फ चेकआउट काउंटर की मदद से ग्राहक किसी परंपरागत बिक्री कर्मचारी के बिना खुद खरीदारी पूरी कर सकते हैं।

रिलायंस रिटेल पूरे भारत में लगभग 150 ट्रेंड्स स्टोर्स का नवीनीकरण कर रही

Reliance Retail एक नई ब्रांड पहचान के साथ पूरे भारत में लगभग 150 ट्रेंड्स स्टोर्स का नवीनीकरण कर रही है। कंपनी ने कहा कि स्टोर के बाहरी हिस्से से लेकर रोशनी, छत और फर्श तक को नई सूरत दी जा रही है, जो खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक होगा। देश के 1,100 से अधिक शहरों में ट्रेंड्स के 2,300 से अधिक स्टोर हैं।

Also read: Reliance Retail के साथ भारतीय बाजार में फिर उतरेगी चीन की फैशन कंपनी, सरकार ने 2020 में लगाया था बैन

सूरत में एक नई ब्रांड पहचान के साथ रिलायंस रिटेल ने खोला पहला स्टोर

कंपनी ने सूरत में एक नई ब्रांड पहचान के साथ अपना पहला ऐसा स्टोर खोला है और जल्द ही कई अन्य स्टोर खोलने की तैयारी है। कंपनी ने बताया कि भविष्य में Reliance Retail द्वारा खोले जाने वाले सभी ट्रेंड्स स्टोर इस नये प्रारूप पर आधारित होंगे।

Also read: रिलायंस रिटेल स्टोर का मेट्रो कैश ऐंड कैरी के साथ एकीकरण शुरू, कुछ कर्मचारियों की जायेगी नौकरी

स्टोर के एक खास हिस्से में स्थानीय कलाकारों के उत्पाद रखें जाएंगे

रिलायंस फैशन एंड लाइफस्टाइल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अखिलेश प्रसाद ने कहा कि नये स्टोर में उत्पादों को दर्शाने के लिए वैश्विक स्तर की कई सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाया गया है, जिससे मनपसंद उत्पाद को तेजी से खोजा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि स्टोर के एक खास हिस्से में स्थानीय कलाकारों और शहर की पहचान को बढ़ावा देने वाले उत्पादों को रखा जाएगा।

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 5:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement