facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन $143 अरब, शेयर का टारगेट प्राइस 1,695 रुपये

Advertisement

जेपी मॉर्गन ने कहा कि आने वाले वर्षों में आरआईएल की उपभोक्ता व्यवसाय समूह की आय वृद्धि में लगभग पूरी तरह योगदान देगा

Last Updated- October 03, 2025 | 12:13 PM IST
Reliance Q4FY26 results

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी द्वारा आरआईएल की दूरसंचार इकाई जियो की बाजार में सूचीबद्धता की घोषणा के एक महीने बाद वैश्विक बैंक जेपी मॉर्गन ने अपने हालिया विश्लेषण में पूरे रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 143 अरब डॉलर और रिलायंस जियो इन्फोकॉम का 135 अरब डॉलर आंका है।

जेपी मॉर्गन ने कहा कि आने वाले वर्षों में आरआईएल की उपभोक्ता व्यवसाय समूह की आय वृद्धि में लगभग पूरी तरह योगदान देगा। रिलायंस रिटेल के दिसंबर के राजस्व को हाल ही में जीएसटी में की गई कटौती से मदद मिल सकती है। कंपनी ने कहा कि कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आने से पहले जियो के टैरिफ में बढ़ोतरी हो सकती है।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने 30 सितंबर की एक रिपोर्ट में लिखा, ‘रिलायंस रिटेल और दूरसंचार अब 2024-25 (वित्त वर्ष 25) के कुल समेकित एबिटा का 54 फीसदी हिस्सा हैं। हमारे अनुमान के अनुसार अब अगले तीन वर्षों में शुद्ध ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की कमाई (एबिटा) वृद्धि में इनका योगदान लगभग पूरा होगा।’

रिलायंस रिटेल लिमिटेड (आरआरएल) में आरआईएल की 83 फीसदी हिस्सेदारी का मूल्य 10.5 लाख करोड़ डॉलर (118 अरब डॉलर यानी प्रति शेयर 776 रुपये) है। जेपी मॉर्गन ने वित्त वर्ष 27 में इस खंड का एबिटा 34,400 करोड़ रुपये आंका है, जिसके वित्त वर्ष 28 में बढ़कर 39,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है।

अरने दूरसंचार कारोबार में आरआईएल की 67 फीसदी हिस्सेदारी का मूल्य 8 लाख करोड़ रुपये (90 अरब डॉलर यानी 592 रुपये प्रति शेयर) है, जो वित्त वर्ष 27 और वित्त वर्ष 28 के एबिटा का 13 गुना गुणक है। यह कारोबार वित्त वर्ष 27 में 86,400 करोड़ रुपये का एबिटा दे सकता है, जो एक साल बाद यानी वित्त वर्ष 28 में बढ़कर लगभग 97,600 करोड़ रुपये हो जाएगा। जेपी मॉर्गन को उम्मीद है कि 2026 में जियो की सूचीबद्धता से पहले कंपनी शुल्कों में वृद्धि करेगी। इससे कंपनी के लाभप्रदता को बल मिलेगा।

इसके विपरीत, ब्रोकरेज ने रिलायंस के तेल-से-रसायन (ओटुसी) कारोबार का मूल्य 4.85 लाख करोड़ रुपये यानी 358 रुपये प्रति शेयर आंका है। जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है और सितंबर 2026 के लिए 1,695 रुपये का लक्षित मूल्य रखा है।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement