facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Retail Q2 Results: रिलायंस रिटेल का दूसरी तिमाही में मुनाफा 5% बढ़ा, 464 नए स्टोर खोले

Advertisement

रिलायंस रिटेल ने दूसरी तिमाही में भी अपना विस्तार जारी रखा और कंपनी ने 464 नए स्टोर खोले, जिससे इसकी स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 18,946 हो गई।

Last Updated- October 14, 2024 | 9:46 PM IST
Reliance Retail revamping Trends stores with new-age, tech-enabled features

Reliance Retail Q2 Results:  रिलायंस रिटेल वेंचर्स का सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 5.2 फीसदी बढ़कर 2,935 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का परिचालन से पीबीआईडीटी (ब्याज, मूल्यह्रास और कर से पहले का मुनाफा) एक साल पहले के मुकाबले 1 फीसदी बढ़कर 5,675 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पीबीआईडीटी आमतौर पर 5,850 करोड़ रुपये ही रहता है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश के सबसे बड़े रिटेलर का परिचालन से राजस्व 3.5 फीसदी कम होकर 66,502 करोड़ रुपये हो गया। इसका मूल कारण फैशन ऐंड लाइफ स्टाइल कारोबार में कमजोर प्रदर्शन और परिचालन को सुव्यवस्थित करने और मार्जिन में सुधार के लिए बीटुबी कारोबार के लिए कैलिब्रेटेड दृष्टिकोण पर निरंतर ध्यान देने को बताया जा रहा है।

नतीजे जारी करने के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी ने कहा, ‘खुदरा खंड भौतिक और डिजिटल चैनलों पर अपने उपभोक्ता संपर्क बिंदुओं और उत्पाद की पेशकश को बढ़ा रहा है।’

रिलायंस रिटेल ने दूसरी तिमाही में भी अपना विस्तार जारी रखा और कंपनी ने 464 नए स्टोर खोले, जिससे इसकी स्टोर की कुल संख्या बढ़कर 18,946 हो गई।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement