facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Retail ने KKR को 1.71 करोड़ शेयर आवंटित कर जुटाए 2,069.50 करोड़ रुपये

Advertisement

शेयर आवंटन के बाद आरआरवीएल में केकेआर की शेयर हिस्सेदारी 1.17 प्रतिशत से बढ़कर 1.42 प्रतिशत हो गई है।

Last Updated- September 24, 2023 | 10:46 PM IST
Dharma Productions में हिस्सेदारी खरीदने की होड़, Saregama के बाद अब रिलायंस पर टिकी सबकी नजरें Race to buy stake in Dharma Productions, after Saregama now all eyes are on Reliance

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की खुदरा इकाई Reliance Retail Ventures Limited (RRVL) को अपनी हिस्सेदारी बिक्री के लिए वैश्विक निवेश फर्म केकेआर से 2,069.50 करोड़ रुपये मिले है। कंपनी ने केकेआर को 1.71 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

शेयर आवंटन के बाद आरआरवीएल में केकेआर की शेयर हिस्सेदारी 1.17 प्रतिशत से बढ़कर 1.42 प्रतिशत हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया, “आरआरवीएल को आज एलिसम एशिया होल्डिंग्स-2 प्राइवेट लिमिटेड से 2,069.50 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई और केकेआर को 1,71,58,752 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।”

यह भी पढ़ें: LIC को बिहार टैक्स अथॉरिटी ने जारी किया 290 करोड़ रुपये का GST बिल, बीमा कंपनी देगी चुनौती

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसी महीने लगभग 8.36 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर आरआरवीएल में 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए केकेआर के 2,069.50 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। केकेआर के पास 30 जून, 2023 तक प्रबंधन के तहत लगभग 519 अरब डॉलर की संपत्तियां थीं। केकेआर का गठन 1976 में हुआ था।

इससे पहले इसी महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 8.278 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर Reliance Retail में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए कतर निवेश प्राधिकरण से 8,278 करोड़ रुपये मिले थे।

आरआरवीएल ने 2020 में 10.09 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए वैश्विक निजी इक्विटी कोषों से 47,265 करोड़ रुपये (लगभग 6.4 अरब डॉलर) जुटाए थे। उस समय कंपनी का मूल्यांकन 4.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह उस समय क्षेत्र में सबसे बड़ा धन जुटाने का सौदा था।

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement