facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Retail का 2 साल में 10 अरब डॉलर निवेश, कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 18,040 हुई

Advertisement

ईशा अंबानी ने कहा कि फूड, फैशन और जनरल मर्केंडाइज से लेकर सभी उपभोक्ता श्रे​णियों में रिटेल इकाई भारतीय परिवारों की 90 प्रतिशत से ज्यादा जरूरतें पूरी करती है।

Last Updated- August 28, 2023 | 10:12 PM IST
Reliance Retail

Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक ईशा अंबानी ने कंपनी की सालाना आम बैठक में निवेशकों को बताया कि रिलायंस रिटेल ने पिछले दो साल में रिटेल व्यवसाय में 10 अरब डॉलर का निवेश किया है। उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले दो वर्षों में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया और समेकन निर्माण, घरेलू ब्रांडों के विकास तथा आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क में सुधार लाने पर जोर दिया।’

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने पिछले साल 3,300 नए स्टोर खोले, जिसके साथ ही कुल स्टोरों की संख्या बढ़कर 18,040 (6.56 करोड़ वर्ग फुट आकार) हो गई है। इनमें से दो-तिहाई स्टोर टियर-2, टियर-3 और छोटे शहरों में हैं।

ईशा अंबानी ने कहा कि फूड, फैशन और जनरल मर्केंडाइज से लेकर सभी उपभोक्ता श्रे​णियों में रिटेल इकाई भारतीय परिवारों की 90 प्रतिशत से ज्यादा जरूरतें पूरी करती है।

उन्होंने कहा, ‘अपने किराना व्यवसाय में, हमने वर्ष के दौरान 18 लाख टन से ज्यादा किराना की बिक्री की। अपने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक व्यवसाय में, हमने वर्ष के दौरान करीब 5 लाख लैपटॉप और 23 लाख से ज्यादा अप्लायंसेज बेचे।’

रिलायंस रिटेल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अजियो का भी वित्त वर्ष 2023 में दमदार प्रदर्शन रहा और वह प्रीमियम, ब्रिज-टु-लक्जरी, लक्जरी के साथ साथ भारतीय डिजाइनर परिधानों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए पसंदीदा ब्रांड बना हुआ है।

Also read: Reliance Retail में कई ग्लोबल इन्वेस्टर्स दिखा रहे रुचि, अंबानी ने कहा- अगर लिस्ट होती तो टॉप 4 में रहता कंपनी का नाम

रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2023 में 2.6 लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबार दर्ज किया, जो 30 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं कंपनी ने 17,928 करोड़ रुपये का एबिटा और 9,181 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी ने 100 करोड़ ट्रांजेक्शन का आंकड़ा भी पार किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत तक की वृद्धि है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अबानी ने कहा, ‘रिलायंस रिटेल वै​श्विक टॉप-100 में शामिल एकमात्र भारतीय रिटेलर और दुनिया में तेजी से बढ़ रहे रिटेलरों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने कई प्रख्यात वै​श्विक निवेश फर्मों और सॉवरिन वेल्थ फंडों से निवेश आक​र्षित किया है।’

Advertisement
First Published - August 28, 2023 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement