facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस रिटेल का नेट प्रॉफिट तीसरी तिमाही में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 8:59 PM IST
The condition of retail has changed a lot in ten years

रिलायंस रिटेल का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2022 में खत्म हुई तीसरी तिमाही में 6.24 प्रतिशत बढ़कर 2,400 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.64 प्रतिशत बढ़कर 60,096 करोड़ रुपये हो गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की रिटेल इकाई ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2020-21 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,259 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था और इस दौरान उसकी परिचालन आय 50,654 करोड़ रुपये थी।

रिलायंस रिटेल की बिक्री और सेवाओं का मूल्य समेत सकल आय दिसंबर तिमाही में 17.17 प्रतिशत बढ़कर 67,623 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 57,714 करोड़ रुपये था।

रिलायंस रिटेल ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 789 नए स्टोर खोले, जिसके साथ इनकी कुल संख्या 17,225 हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बयान में कहा, ”समीक्षाधीन तिमाही में उसकी सभी श्रेणी की दुकानों में 20.1 करोड़ लोग आए जो अबतक का उच्चतम स्तर है।’’

कंपनी ने 22 लाख वर्ग फुट से अधिक गोदाम क्षेत्र का विस्तार किया है। इसके साथ अपनी बुनियादी ढांचा क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखा है। आरआईएल ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान डिजिटल कॉमर्स और नए वाणिज्य व्यवसायों में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई और आय में इनका 18 प्रतिशत योगदान रहा।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement