facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस ने 3,750 एकड़ भूमि लीज पर ली, महाराष्ट्र में ग्लोबल इकोनॉमिक हब बनाएगी

Advertisement

रिलायंस का लक्ष्य अगले 10 साल में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करना है

Last Updated- June 04, 2024 | 10:54 PM IST
Reliance Industries - RIL

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाइयों ने महाराष्ट्र में एक वैश्विक आर्थिक केंद्र (ग्लोबल इकोनॉमिक हब) बनाने के लिए 3,750 एकड़ भूमि की सब-लीज डीड का पंजीकरण पूरा कर लिया है।

बीएसई को भेजी सूचना में कहा गया है, ‘आरआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियों ने नवी मुंबई आईआईए प्राइवेट लिमिटेड से 13,400 करोड़ रुपये में 43 साल के लिए विकास अधिकारों के साथ करीब 3,750 एकड़ भूमि के सब-लीज डीड से जुड़े पंजीकरण पूरे कर लिए हैं। नवी मुंबई आईआईए प्राइवेट लिमिटेड में सिडको की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।’ सिडको (शहर एवं औद्योगिक विकास निगम) नवी मुंबई के लिए सरकार की नगर नियोजन एजेंसी है।

रिलांयस ने कहा है कि महाराष्ट्र औद्योगिक नीति, 2013 के अनुसार सब लीज पर दी गई इस भूमि का उपयोग एकीकृत औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए किया जाना है। फरवरी 2018 में ग्लोबल इकोनॉमिक हब तैयार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता किया गया था। इस हब में वैश्विक भागीदारियों के साथ विश्वस्तरीय समेकित डिजिटल और सेवा उद्योग क्षेत्र शामिल होगा।

2018 में आयोजित मैग्नेटिक महाराष्ट्र कार्यक्रम में अंबानी ने कहा था, ‘आरआईएल महाराष्ट्र में चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए भारत का पहला औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करेगी और इस पर अगले 10 साल के दौरान वैश्विक कंपनियों की भागीदारी के जरिये 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जाएगा।’

इसके एक साल बाद 2019 में आरआईएल ने अपनी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई के जरिये करीब 4,000 एकड़ की सब लीज भूमि के लिए नवी मुंबई एसईजेड (एनएमएसईजेड) के साथ समझौता किया था।

मंगलवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में आरआईएल ने कहा कि हजीरा, जामनगर और दहेज में बड़े एकीकृत औद्योगिक परिसर तैयार करने, हरियाणा के झज्जर जिले में एकीकृत स्मार्ट सिटी और मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर और आधुनिक ऑफिस कार्यालय स्थापित करने का उसका शानदार रिकॉर्ड रहा है।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement