facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस का कैंपा पहुंचा श्रीलंका, पोर्टफोलियो में कैंपा कोला, लेमन, ऑरेंज, कैंपा एनआरजी गोल्ड बूस्ट, बेरी किक जैसे उत्पाद शामिल

Advertisement

वर्तमान में कैंपा संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन और नेपाल जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है।

Last Updated- August 11, 2025 | 10:20 PM IST
File Photo: Campa Cola

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (आरसीपीएल) ने सीलोन कोल्ड स्टोर्स (एलिफेंट हाउस ब्रांड की विनिर्माता और वितरक) के साथ मिलकर श्रीलंका में कैंपा शीतल पेय ब्रांड पेश किया है। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि श्रीलंका में इस ब्रांड के प्रवेश को जॉन कील्स ग्रुप की सहायक कंपनी सीलोन कोल्ड स्टोर्स की बाजार में दमदार मौजूदगी और उसकी स्थापित वितरण पहुंच तथा परिचालन स्तर का समर्थन है।

रिलायंस कंज्यूमर ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका में कैंपा का प्रवेश कंपनी की प्रमुख विदेशी बाजारों में अपने उपभोक्ता ब्रांडों का विस्तार करने की प्रतिबद्धता बताता है। साल 2022 में कैंपा कोला का अधिग्रहण करने और साल 2023 में इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दोबारा पेश करने के बाद से रिलायंस कंज्यूमर ने उस पुराने ब्रांड को फिर से बहाल किया है जो 1970 और 1980 के दशक की पीढ़ियों की कल्पनाओं में छाया रहता था।’

वर्तमान में कैंपा संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन और नेपाल जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक केतन मोदी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘हम अपनी महत्त्वपूर्ण साझेदार एलिफेंट हाउस बेवरिजेज के साथ श्रीलंकाई बाजार में प्रवेश से उत्साहित हैं। कैंपा 50 साल से भी पुराना भारतीय ब्रांड है जिसे आज भी उपभोक्ताओं का प्रेम मिल रहा है। हम दीर्घकालिक निवेश कर रहे हैं। इस क्षेत्र में तीव्र विकास की अपार संभावनाएं देख रहे हैं।’ श्रीलंका में कैंपा के पोर्टफोलियो में कैंपा कोला, लेमन, ऑरेंज और कैंपा एनआरजी गोल्ड बूस्ट तथा बेरी किक जैसे एनर्जी उत्पाद शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement