facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस के रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार, खुदरा कारोबार को लेकर अनिश्चितता बरकरार : रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दूसरे कारण - खुदरा कारोबार की कमजोर आय वृद्धि - के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है।

Last Updated- November 24, 2024 | 2:04 PM IST
Reliance
Representative Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के हाल में खराब प्रदर्शन के दो कारणों में से एक-कमजोर रिफाइनिंग मार्जिन-में सुधार आया है। ब्रोकरेज कंपनी जेपी मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दूसरे कारण – खुदरा कारोबार की कमजोर आय वृद्धि – के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है।

रिलायंस का शेयर आठ जुलाई के अपने उच्चतम स्तर से 22 प्रतिशत नीचे (निफ्टी 3.3 प्रतिशत नीचे) है। ऐसे बाजार में जहां ज्यादातर शेयर ऐतिहासिक मूल्यांकन से काफी ऊपर कारोबार कर रहे हैं, रिलायंस का शेयर काफी किफायती लग रहा है।

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी के तीन मुख्य कारोबार हैं – तेल शोधन और पेट्रोरसायन, खुदरा और दूरसंचार। इसमें खुदरा कारोबार और दूरसंचार कारोबार की कुल आय में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि अगले तीन वर्षों में लगभग सभी ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व की शुद्ध कमाई (एबिटा) में वृद्धि इन दोनों कारोबार से ही आएगी। रिपोर्ट में कहा गया कि जून से रिफाइनिंग मार्जिन में तेजी से गिरावट आई है, और समूह की खुदरा उपभोक्ता कंपनी (रिलायंस रिटेल) की आय वृद्धि निराशाजनक रही है।

जेपी मॉर्गन के अनुसार, रिफाइनिंग मार्जिन में हाल ही में उछाल आया है। हालांकि, त्वरित वाणिज्य (क्विक कॉमर्स) के प्रभावों को देखते हुए खुदरा कारोबार को लेकर चिंता बनी हुई है। जेपी मॉर्गन ने कहा कि रिलायंस जिन शुरुआती सौर (मॉड्यूल / सेल) क्षमताओं पर काम कर रही है, उनमें से कुछ के मार्च तक चालू होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज कंपनी ने रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को सूचीबद्ध करने के बारे में कहा कि हाल ही में बाजार की कमजोरी और इन निर्गमों के संभावित बड़े आकार के कारण, इसमें समय लग सकता है।

Advertisement
First Published - November 24, 2024 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement