facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरीदारों को राहत, OLA, Ather के ई-स्कूटर के प्राइस में चार्जर का बिल अलग से नहीं जुड़ेगा

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 11:01 PM IST
Relief to buyers, charger bill will not be added separately to the price of OLA, Ather e-scooters
BS

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) और एथर एनर्जी (Ather Energy) अपने ई-स्कूटर के चार्जर की कीमत भी एक्स-फैक्ट्री कीमत में शामिल करेंगी और ऐड-ऑन के रूप में इसका अलग से बिल नहीं बनाएंगी, जैसा उन्होंने पहले किया था।

दोनों कंपनियां भारी उद्योग विभाग के निर्देश का पालन कर रही हैं, जिसमें कहा गया है कि ऐसा करने में विफल रहने पर प्रत्येक स्कूटर पर मिलने वाली सब्सिडी को निलंबित किया जा सकता है।

TVS समेत अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों से उम्मीद की जा रही है कि वे भी ऐसा करेंगी। हालांकि TVS ने सवाल का जवाब नहीं दिया। फेम-2 सब्सिडी लाभ उठाने के लिए अधिकतम एक्स-फैक्ट्री कीमत 1,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हालांकि एक व्हिसलब्लोअर की शिकायत के अनुसार इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियां इस कीमत दायरें के भीतर बने रहने के लिए चार्जर (9,450 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक के दाम) और सॉफ्टवेयर का अलग से बिल बना रही थीं। अगर इन्हें जोड़ लिया जाए, तो एक्स-फैक्ट्री कीमत 1,53,000 रुपये से 1,95,000 रुपये तक पहुंच जाएगी।

Also Read: Ola Electric: स्कूटर और बैटरी सेल प्लांट के विस्तार के लिए 30 करोड़ डॉलर जुटाएगी ओला

इस परिपाटी में नियमों का उल्लंघन किया गया था और उन्हें सब्सिडी के लिए अयोग्य कर दिया था। सभी ई-स्कूटर कंपनियों ने 1 अप्रैल से शुरू होने वाले एक और साल के लिए फेम 2 सब्सिडी का लाभ उठाने के वास्ते सरकार से मंजूरी के लिए आवेदन किया है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने निर्देश का पालन किया है।

ओला इलेक्ट्रिक के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि वे पहले ही ऐसा कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे संपूर्ण ऑन-रोड कीमत में हाई-एंड चार्जर (जो मॉडल के आधार पर 4.5 घंटे से लेकर 6.5 घंटे तक की पूरी क्षमता तक चार्ज करता है) प्रदान करते हैं ।

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 प्रो की ऑन-रोड कीमत भी 1,39,000 रुपये से घटाकर 1,24,000 रुपये कर दी है, जो इसे 1,50,000 रुपये की सीमा में रहने की शर्त पूरी करने में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement