facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Go First के कर्मचारियों को राहत, NCLT ने याचिका स्वीकार करते हुए मैनेजमेंट को किया सस्पेंड

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 1:31 PM IST
Go First

Go First Crisis: NCLT ने एयरलाइन कंपनी Go First की दिवालिए होने के मामले को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी को राहत देते हुए उसकी याचिका को स्वीकार करते हुए कंपनी के मैनेजमेंट और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भी सस्पेंड कर दिया है। इस राहत के बाद अब एयरलाइन को अपने आप को दोबारा रिवाइव करने का मौका मिल सकेगा।

बता दें कि बीते हफ्ते NCLT ने गो फर्स्ट की याचिका पर सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। गो फर्स्ट ने अपना वित्तीय संकट गहराने के बाद एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी।

इसके अलावा एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के परिचालन के लिये अभिलाष लाल को इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (interim resolution professional) यानी IRP नियुक्त किया है।

एयरलाइन के कर्मचारियों को राहत

NCLT ने समाधान पेशेवर से गो फर्स्ट को अपना काम तथा वित्तीय बाध्यताओं को पूरा करते रहने देने के साथ किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने के लिए भी कहा है।

गो फर्स्ट की 19 मई तक सभी फ्लाइट सस्पेंड

एयरलाइन ने सबसे पहले अपनी फ्लाइट 3, 4 और 5 मई के लिए कैंसिल की थी। इसके बाद फ्लाइट सस्पेंशन को बढ़ाकर 9 मई तक किया। फिर 12 मई कर दिया गया। अब इसे 19 मई तक सस्पेंड कर दिया गया है। उसके पास फ्यूल भराने का भी पैसा नहीं है। गो फर्स्ट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन एक समय रोजाना 27 डोमेस्टिक और 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए 200 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती थी।

क्या है मामला ?

वाडिया समूह की गो फर्स्ट एयरलाइन ने विमान इंजन की आपूर्ति संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए कहा था कि फाइनेंशियल क्राइसिस होने की वजह से कंपनी फ्लाइट का ऑपरेशन चालू रखने में समर्थ नहीं है। गो फर्स्ट ने अपना वित्तीय संकट गहराने के बाद एनसीएलटी के पास स्वैच्छिक दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की अर्जी लगाई थी।

NCLT का निर्णय ऐतिहासिक : CEO

गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने बुधवार को कहा कि एनसीएलटी का एयरलाइन की स्वैछिक दिवाला कार्यवाही याचिका स्वीकार करने का निर्णय ‘ऐतिहासिक फैसला है।’

उन्होंने कहा कि यह कंपनी को पटरी पर लाने के लिये समय पर आया प्रभावी निर्णय है। एनसीएलटी ने कर्ज में फंसी कंपनी को चलाने के लिये अभिलाष लाल को अंतरिम पेशेवर नियुक्त किया।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement