facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Religare Enterprises की सलूजा ने बर्मन परिवार की खुली पेशकश रोकने के आरोप खारिज किए

Advertisement

बर्मन परिवार आरईएल में अकेला सबसे बड़ा अंशधारक है। कंपनी में उनकी 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Last Updated- May 31, 2024 | 9:45 PM IST
Rashmi Saluja, Chairperson, Religare

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (आरईएल) की प्रमुख रश्मि सलूजा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह बर्मन परिवार की खुली पेशकश रोकने की कोशिश कर रही हैं। सलूजा ने कहा कि डाबर के प्रवर्तक बर्मन परिवार से उनका कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि खुली पेशकश को मंजूरी देने पर निर्णय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (सेबी) को लेना है इसलिए इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

बर्मन परिवार आरईएल में अकेला सबसे बड़ा अंशधारक है। कंपनी में उनकी 21.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सितंबर 2023 में बर्मन परिवार ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की पेशकश की थी। उन्होंने तब कहा था कि वह 235 रुपये प्रति शेयर की दर से आरईएल में अतिरिक्त हिस्सेदारी 2,116 करोड़ रुपये में खरीदने को तैयार है।

मगर आरईएल के निदेशक मंडल ने बाजार नियामक को लिखे पत्र में फर्जीवाड़े, बाजार में लगने वाले कयास एवं अन्य उल्लंघनों का हवाला देते हुए बर्मन परिवार के ‘फिट ऐंड प्रॉपर’ दर्जे पर चिंता जताई थी।

सलूजा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘जब तक सभी आरोपों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती और चिंता दूर नहीं होती तब तक खुली पेशकश आगे नहीं बढ़ सकती। बाजार नियामक स्वतंत्र रूप से इसकी जांच करेगा और यह खत्म होने के बाद वह यह मामला न्यायालय भेजेगा या बर्मन परिवार को हमसे बात करने के लिए कहा जाएगा। तब तक हम भी इंतजार कर रहे हैं।‘

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement