facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में ऑटोमोटिव सेक्टर का नया युग! Renault ने Nissan की 51% हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

निसान आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार और निर्यात के लिए आपूर्ति केंद्र के रूप में आरएनएआईपीएल का उपयोग जारी रखेगी।

Last Updated- April 01, 2025 | 10:15 AM IST
Renault
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Renault

फ्रांस की दिग्गज वाहन कंपनी रेनो ने निसान के साथ एक करार किया है। इसके तहत रेनो संयुक्त उपक्रम रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया (आरएनएआईपीएल) में जापानी कंपनी निसान की 51 फीसदी हिस्सेदारी का अ​धिग्रहण करेगी। रेनो के पास पहले से ही इसमें 49 फीसदी हिस्सा है। रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया का चेन्नई में विनिर्माण कारखाना है।

सौदा कितने में हो रहा है इसके बारे में दोनों कंपनियों ने विवरण देने से इनकार कर दिया। निसान आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार और निर्यात के लिए आपूर्ति केंद्र के रूप में आरएनएआईपीएल का उपयोग जारी रखेगी। सौदा 2025 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद है। निसान ने स्पष्ट किया कि उसकी भारतीय बाजार से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है।

निसान के प्रेसिडेंट और सीईओ ईवान एस्पिनोसा ने कहा, ‘हम भारतीय बाजार के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप वाहनों की आपूर्ति करते रहेंगे। भारत हमारे शोध और विकास, डिजिटल तथा अन्य ज्ञान सेवाओं का केंद्र बना रहेगा। भारत में नई एसयूवी लाने की भी योजना है और हम भारत में ‘एक कार, एक दुनिया’ कारोबारी रणनीति के तहत अन्य बाजारों में यहां से अपने वाहन का निर्यात करते रहेंगे।’

निसान इंडिया के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘हम उसी दक्षता की गारंटी दे रहे हैं जो हमने 51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दी थी। हमने मुनाफे में आने के लिए  यह सौदा किया है। हमारे पास लागत को कम करने का कोई और तरीका नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे ऊपर कोई पाबंदी नहीं है और हम भारत में कोई भी संभावना तलाश सकते हैं।’

भारत से निकलने की योजना के बारे में पूछे जाने पर टोरेस ने कहा, ‘हम भारत से नहीं जा रहे हैं। हम 70 करोड़ यूरो निवेश करने की प्रक्रिया में हैं और अगले दो वर्षों में नए वाहन भी लाना चाह रहे हैं। हमारे निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।’

वित्त वर्ष 2024 में निसान ने भारत में 99,000 वाहनों का उत्पादन किया जिनमें से 28,000 कारें घरेलू बाजार में बेची गईं और 71,000 कारें निर्यात की गईं। संयुक्त उपक्रम से निकलने के बावजूद निसान ने 2026 में घरेलू और निर्यात बाजार के लिए 1-1 लाख वाहनों का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। कंपनी 5 नई कारें उतारने की योजना बना ही है। नए वाहन लाने और डीलर​शिप विस्तार के लिए कंपनी ने 70 करोड़ यूरो निवेश करने की घोषणा की थी जिनमें से 80 फीसदी निवेश किया जा चुका है। टोरेस ने कहा कि इस सौदे से संयुक्त उपक्रम के कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस इकाई में 4,958 स्थायी कर्मचारी और करीब 1,600 ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी हैं।

दिलचस्प है कि रेनो समूह और निसान संयुक्त रूप से रेनो निसान टेक्नोलॉजी ऐंड बिजनेस सेंटर इंडिया (आरएनटीबीसीआई) का संचालन जारी रखेंगे। इसमें निसान की 49 फीसदी और रेनो की 51 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement