facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Renault Kwid: रेनो क्विड बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली पुरानी कारों में शामिल, कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 12% की वृद्धि

Advertisement

पुरानी कारों के प्लेटफॉर्म स्पिनी के एक विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

Last Updated- September 19, 2024 | 10:49 PM IST
Renault

रेनो क्विड ऐसी कार है जिसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा लेकिन कैलेंडर वर्ष 2024 में लगातार तीसरी तिमाही में यह शीर्ष तीन सबसे ज्यादा बिकने वाली पुरानी कार वाले मॉडलों में शामिल हुई। पुरानी कारों के प्लेटफॉर्म स्पिनी के एक विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

ह्युंडै ग्रैंड आई10 और मारुति सुजूकी वैगन आर के साथ रेनो क्विड लगातार तीसरी तिमाही में शीर्ष तीन कार मॉडलों में अपनी जगह कायम रखते हुए ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है। अन्य प्रमुख रुझानों में कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी पिछली तिमाही की तुलना में 12 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे अधिक बढ़ने वाली श्रेणी है। ईंधन की पसंद के आधार पर पता चला है कि 83 प्रतिशत खरीदार पेट्रोल वाली कारों का विकल्प चुन रहे हैं। इसके बाद 12 प्रतिशत खरीदारों ने डीजल और पांच प्रतिशत ने सीएनजी को प्राथमिकता दी है।

कार खरीदारों के लिए सबसे पसंदीदा रंग सफेद, ग्रे और लाल हैं। स्पिनी के आंकड़ों से पता चला है कि कार फाइनैंस का विकल्प चुनने वाले खरीदारों की संख्या में छह प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस रिपोर्ट से डिजिटल कार खरीद में भी इजाफे का संकेत मिला है और 65 प्रतिशत खरीदार अब ऑनलाइन कार खरीदना पसंद कर रहे हैं, जो पिछली तिमाही के मुकाबले पांच प्रतिशत की वृद्धि है।

स्पिनी के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या भी जोरदार इजाफा हुआ है। सभी ग्राहकों में इनकी हिस्सेदारी 67 प्रतिशत और कुल खरीदारों में से 30 प्रतिशत महिलाएं हैं।

Advertisement
First Published - September 19, 2024 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement