facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को निर्यात केंद्र के रूप में देख रही Renault, भारत में निसान की 51% हिस्सेदारी खरीदी

Advertisement

इस सौदे के आकार पर टिप्पणी किए बिना रेनो ने बयान में कहा है कि हिस्सेदारी की यह खरीद भारत को अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण केंद्र बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

Last Updated- August 01, 2025 | 11:04 PM IST
Renault
Photo: Reuters

फ्रांस की वाहन निर्माता रेनो ग्रुप ने आज कहा कि वह भारत में अपनी बिक्री को मजबूत करेगी और चेन्नै में अपने संयुक्त संयंत्र में अपनी जापानी साझेदार निसान की शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के जरिये निर्यात बढ़ागी।

कंपनी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी की खबरों के बीच यह सौदा पूरा हो गया है। इस संयुक्त उद्यम – रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया (एनएनएआईपीएल) को पूरी तरह से रेनो ग्रुप के समेकित वित्तीय विवरणों में शामिल किया जाएगा।

रेनो ग्रुप ने कहा कि यह अधिग्रहण भारत को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय केंद्र में बदलने की रणनीति का हिस्सा है। इस सौदे के आकार पर टिप्पणी किए बिना रेनो ने बयान में कहा है कि हिस्सेदारी की यह खरीद भारत को अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण केंद्र बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

रेनो ने अप्रैल में ऐलान किया थी कि फ्रांस के बाहर चेन्नै में उसका सबसे बड़ा डिजाइन केंद्र है। उसने नई रेनो ट्राइबर उतारने का भी ऐलान किया, जो महत्त्वाकांक्षी ‘उत्पाद आक्रामक’ का पहला मॉडल है। इसमें चार कारें शामिल होंगी। कंपनी का लक्ष्य भारत में बिक्री को मजबूत करना और देश से निर्यात का विस्तार करना है। स्टेफन डेब्लाइस 1 सितंबर को भारत में रेनो ग्रुप के मुख्य कार्य अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement