facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ReNew Energy ने कमाया 414 करोड़ का मुनाफा

Advertisement

गुड़गांव की हरित ऊर्जा समाधान कंपनी ने कहा कि उसके पोर्टफोलियो में 31 मार्च 2024 तक 13.5 गीगावॉट की परियोजनाएं शामिल हैं।

Last Updated- June 06, 2024 | 10:14 PM IST
Renewable Energy

नैसडैक में सूचीबद्ध रीन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी (ReNew Energy Global Plc) ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 414 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। एक साल पहले उसे 502 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

गुड़गांव की हरित ऊर्जा समाधान कंपनी ने कहा कि उसके पोर्टफोलियो में 31 मार्च 2024 तक 13.5 गीगावॉट की परियोजनाएं शामिल हैं जिनसे 9.5 गीगावॉट राजस्व मिल रहा है और शेष से मिलना है।

कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष के अंत में 2.2 गीगावॉट के बिजली खरीद करार (PPA) किए हैं। इससे मई 2024 तक उसका पोर्टफोलियो बढ़कर 15.6 गीगावॉट हो गया है। वित्त वर्ष 24 में कुल आय 9,653 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 23 में यह 8,930 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 24 में समायोजित एबिटा 6,921.6 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 23 में 6,200 करोड़ रुपये था।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसे वित्त वर्ष 2025 के आखिर तक 1.9 से 2.4 गीगावॉट के बीच निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 25 के लिए कंपनी का समायोजित एबिटा और इक्विटी में नकदी प्रवाह का अनुमान इस बात पर निर्भर करेगा कि मौसम वित्त वर्ष 24 जैसा ही रहे।

कंपनी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 15 से 16 गीगावॉट की सकल परिचालन क्षमता और वित्त वर्ष 2029 तक पूंजी दुबारा डालने के बाद 19 से 20 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement