facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कर्ज के पुनर्भुगतान से अदाणी ग्रुप के शेयरों को राहत, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार चढ़ा शेयर

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 10:25 PM IST
Gautam Adani, Hindenburg saga- गौतम अदाणी की हिंडरबर्ग गाथा

अदाणी ग्रुप की फर्मों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट 25 जनवरी को जारी होने के बाद पहली बार मंगलवार को बढ़ा।

मंगलवार को अदाणी ग्रुप की फर्मों का बाजार पूंजीकरण 10,000 करोड़ रुपये बढ़ा जबकि पिछले आठ कारोबारी सत्र में इसमें 9.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई थी।

मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे ज्यादा 14.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। समूह की कंपनियों के शेयरों में बढ़ोतरी की वजह कर्ज के पुनर्भुगतान और कुछ हद तक शॉर्ट कवरिंग रही।

अदाणी समूह के प्रवर्तकों ने सोमवार को 1.11 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले चुका दिया, इस तरह से अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पोर्ट्स और अदाणी ट्रांसमिशन के गिरवी शेयर छुड़ा लिए।

अदाणी की 10 सूचीबद्ध‍ कंपनियों में से छह में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज हुई। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 5 फीसदी टूटा जबकि अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर में 0.8 फीसदी की गिरावट आई। उधर, अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 1.3 फीसदी की उछाल आई।

अदाणी समूह के शेयर

7 फरवरी                इस साल बदलाव

कंपनी      एमकैप     कीमत*    कीमत**  एमकैप

एईएल      2.05       1,802.5  -53.3     -2.34

अदाणी पोर्ट्स 1.20   553.3     -32.4     -0.57

अंबुजा सीमेंट्स 0.76       383.7     -26.8     -0.28

अदाणी टोटाल  1.61       1,467.5  -60.3     -2.45

एसीसी            0.37       1,995.9  -18.3     -0,08

अदाणी ग्रीन      1.34              843.2     -56.4     -1.72

अदाणी विल्मर  0.52       399.4     -35.3     -0.28

एनडीटीवी        0.01              217.0     -37.2     -0.01

अदाणी पावर    0.67       173.4     -42.1     -0.49

अदाणी ट्रांसमि.  1.40              1,251.7  -51.7     -1.49

कुल               9.93                                  -9.73

* रुपये में

** फीसदी में। एमकैप : लाख करोड़ रुपये

स्रोत : ब्लूमबर्ग/एक्सचेंज। संकलन : बीएस रिसर्च ब्यूरो

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement