facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

रिपोर्ट में खुलासा, ज्यादातर साइबर हमलों को रोकने में असमर्थ भारतीय कंपनियां

Advertisement

यह रिपोर्ट इसी साल हुए एक ऑनलाइन अध्ययन पर आधारित है, जिसमें 825 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और साइबर सुरक्षा पेशेवर शामिल हुए थे।

Last Updated- November 02, 2023 | 7:23 PM IST
Stock Market Fraud

भारतीय कंपनियां लगभग आधे साइबर हमलों को रोकने में असमर्थ हैं क्योंकि 64 प्रतिशत साइबर सुरक्षा टीमें सक्रिय रुख अपनाने के लिए गंभीर घटनाओं से लड़ने में बहुत व्यस्त हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

कोलंबिया की एक साइबर सुरक्षा कंपनी टेनेबल द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया, “कम से कम 78 प्रतिशत भारतीय उत्तरदाताओं का मानना है कि उनके संगठन साइबर सुरक्षा के अधिक संसाधनों के साथ साइबर हमलों से बेहतर बचाव कर सकते हैं, लेकिन 10 में से सात (71 प्रतिशत) संगठनों का कहना है कि उनकी आईटी टीमें समस्या सुलझाने और उसके निदान की तुलना में क्रियान्वयन के बारे में अधिक चिंतित हैं।”

रिपोर्ट के अनुसार, असमानता के कारण दोनों टीमों के बीच समन्वय की कमी होती है, इस चुनौती को 43 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने स्वीकार किया है।

यह रिपोर्ट इसी साल हुए एक ऑनलाइन अध्ययन पर आधारित है, जिसमें 825 सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और साइबर सुरक्षा पेशेवर शामिल हुए थे। इनमें 69 प्रतिशत प्रतिभागी भारतीय थे।

दस में से आठ प्रतिभागियों (81 प्रतिशत) ने कहा कि उनके संगठन एसएएएस ऐप और सेवाओं के लिए ‘थर्ड पार्टी’ प्रोग्राम का उपयोग करते हैं।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 7:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement