facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टरलाइट कॉपर के फैसले पर उच्चतम न्यायालय से समीक्षा का आग्रह!

Advertisement

SC ने 29 फरवरी को ‘गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघनों और नियमों के बार-बार उल्लंघनों’ का हवाला देते हुए तांबा गलाने वाले संयंत्र को फिर से खोलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Last Updated- March 29, 2024 | 10:54 PM IST
supreme court

वेदांत की स्टरलाइट कॉपर द्वारा समीक्षा याचिका के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की उम्मीदों के बीच तांबा क्षेत्र और उस पर आश्रित उद्योगों को उम्मीद है कि अदालत देश की मौजूदा मांग-आपूर्ति की स्थिति पर विचार कर सकती है।

इंटरनैशनल कॉपर एसोसिएशन के आकलन के अनुसार संयंत्र बंद होने के बाद से पिछले पांच वर्षों के दौरान भारत को तांबा निर्यात के लिहाज से प्रति वर्ष शुद्ध विदेशी मुद्रा आवक में न केवल लगभग एक अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, बल्कि आपूर्ति अंतर को पूरा करने के लिए तांबा आयात के लिए प्रति वर्ष करीब 1.2 अरब डॉलर खर्च भी करने पड़े हैं।

साथ ही कंपनी के स्तर पर देखें तो यह वेदांत के लिए काफी बड़ा नुकसान है। दूसरी ​तरफ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस बात की संभावना नहीं है कि शीर्ष अदालत इसे दोबारा खोलने पर पुनर्विचार करेगी। सर्वोच्च न्यायालय ने 29 फरवरी को ‘गंभीर पर्यावरणीय उल्लंघनों और नियमों के बार-बार उल्लंघनों’ का हवाला देते हुए तमिलनाडु के तुत्तुकुडी (तूतीकोरिन) में इसके तांबा गलाने वाले संयंत्र को फिर से खोलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

इंटरनैशनल कॉपर एसोसिएशन इंडिया के प्रबंध निदेशक मयूर करमार्कर ने कहा कि स्टरलाइट की कमी की भरपाई आयात से की जा रही है। उद्योग ने तांबे का आयात करके समायोजन किया है, जो महंगा हो सकता है और इसमें कुछ ही लॉजिस्टिक संबंधी चुनौतियां हैं। स्टरलाइट संयंत्र बंद होने से न केवल तांबा उत्पादन ब​ल्कि सल्फ्यूरिक एसिड सहित विभिन्न उप-उत्पादों के उत्पादन का भी नुकसान हुआ है।

भारत में तांबे की मांग में खासा इजाफा हुआ है और यह साल 2021-22 के 13.1 लाख टन से बढ़कर साल 2022-23 में 15.2 लाख टन हो गई है। करमार्कर ने कहा कि आपूर्ति पक्ष के संबंध में हालांकि तांबा गलाने की स्थापित क्षमता सालाना 9,50,000 टन है लेकिन मौजूदा परिचालन क्षमता सालाना 5,00,000 टन है।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement