facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Accenture India: लीडरशिप टीम में फेरबदल, रेखा हो रहीं सेवानिवृत्त विज नए कंट्री एमडी

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 10:09 PM IST
Accenture unveils $4 bn share buyback as AI powers strong quarterly revenue एक्सेंचर ने की 4 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की घोषणा, AI के दम पर रेवेन्यू बढ़ा
Creative Commons license

एक्सेंचर (Accenture) ने आज अपनी भारत इकाई में अहम पदों में बदलाव की घोषणा की, क्योंकि भारत में एक्सेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक और चेरपर्सन रेखा एम. मेनन ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है।

अजय विज को कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर की नई भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है और संदीप दत्ता इसकी इंडिया मार्केट यूनिट के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल रहे है। अब चेयरपर्सन की प्राथमिक जिम्मेदारियां नए नियुक्त लोगों द्वारा निभाई जाएंगी।

एक्सेंचर में अपने 20 साल के करियर के दौरान रेखा एम. मेनन ने एक्सेंचर के बढ़ते बाजारों में विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। चेरपर्सन के रूप में उन्होंने एक्सेंचर के कारोबार को बढ़ाने, इसके समुदायों में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने तथा उद्योग, सरकार और ग्राहकों समेत प्रमुख हितधारकों के साथ संबंध निर्मित करने सक्रिय भूमिका निभाई है।

नए कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के साथ अजय विज संपूर्ण नेतृत्व प्रदान करने और कंपनी की प्राथमिकताओं के लिए समन्वित निर्णय के वास्ते भारत में कॉरपोरेट सेवाओं और सतत नेतृत्व के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों का विस्तार करेंगे।

Also Read: Accenture सर्वाधिक मूल्यवान इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांड

संदीप दत्ता अब एक्सेंचर की इंडिया मार्केट यूनिट का नेतृत्व करेंगे। भूमिका के विस्तार से दत्ता पर अब स्थानीय कारोबारी समुदायों के साथ काम करने तथा स्थानीय उद्योग और व्यापारिक निकायों में एक्सेंचर का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदार होगी।

एक्सेंचर के मुख्य कार्याधिकारी (ग्रोथ मार्केट्स ) लियोनार्डो फ्रैमिल ने कहा कि मैं रेखा के दो दशकों से भी अधिक समय के असाधारण नेतृत्व के लिए उनके प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अजय और संदीप को उनकी सुयोग्य नियुक्तियों और नई जिम्मेदारियों के लिए भी बधाई देना चाहूंगा।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement