facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी टोटाल गैस के ऑडिटर्स का इस्तीफा, हिंडनबर्ग रिपोर्ट में था नाम

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 1:05 PM IST
Adani Group

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म ने अदाणी टोटाल गैस (Adani Total Gas) के ऑडिटर्स के रूप में इस्तीफा दे दिया है।

यूएस शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg report) की रिपोर्ट ने अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी टोटल गैस में स्वतंत्र ऑडिटर के रूप में शाह धनधरिया एंड कंपनी की नियुक्ति पर सवाल उठाया था।

इसके बाद अब अदाणी टोटाल गैस के ऑडिटर ने इस्तीफा दे दिया है। शाह धंधारिया ने अपनी नियुक्ति के एक वर्ष से भी कम समय में Statutory Auditors पद से इस्तीफा दे दिया है। यह नियुक्ति 26 जुलाई 2022 को हुई थी और उनको 5 साल के लिए नियुक्त किया गया था।

इसी के साथ नए ऑडिटर की हुई नियुक्ति

इसी के साथ अदाणी ग्रुप ने नए ऑडिटर के रूप में Walker Chandiok & Company को नियुक्त कर लिया है। यह नियुक्ति दो मई से प्रभावी हो गई है।

इस खबर के बाद अदाणी टोटल गैस के शेयरों में गिरावट है। खबर लिखने के समय कंपनी का शेयर 2.18 प्रतिशत गिरकर 938.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में हल्की तेजी है। ये 1921 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

अदाणी टोटाल गैस का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 20.7% बढ़ा

इसके अलावा अदाणी टोटल गैस का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 2022-23 की चौथी तिमाही में 20.7 फीसदी बढ़कर 97.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की तरफ से मंगलवार को घोषित नतीजे से यह जानकारी मिली। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 81.09 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े: अदाणी टोटल गैस का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 20.7% बढ़ा

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement